फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: MP Board 5th and 8th results will be released today at this time, know how to see online

MP Board Result 2023: 5वीं और 8वीं के नतीजों में बेटियों ने मारी बाजी, मदरसों में 55% विद्यार्थी फेल

Mon, 15 May 2023 07:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 15 May 2023 07:52 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में 13 साल बाद कक्षा-5 और कक्षा-8 की परीक्षा बोर्ड पैटर्न पर हुई। इसके नतीजे सोमवार को जारी किए गे। दोनों ही कक्षाओं में बेटियों ने बाजी मारी। सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट को पीछे छोड़ा। 

विज्ञापन
MP News: MP Board 5th and 8th results will be released today at this time, know how to see online
पांचवी और आठवीं का रिजल्ट आज (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने सोमवार को कक्षा-5 और कक्षा-8 के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। कक्षा-8 का परिणाम 76.09% रहा, जो पिछले साल से कम है। वहीं, कक्षा-5 का परिणाम 82.27% रहा। खास बात है कि दोनों ही परीक्षाओं ने बेटियों ने बाजी मारी और सरकारी स्कूलों ने प्राइवेट को पीछे छोड़ दिया। शहरी स्कूलों की तुलना में ग्रामीण स्कूलों का परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। 
विज्ञापन


भोपाल के महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के सभागार में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने परीक्षा परिणाम घोषित किए। इस बार कक्षा-5 में 82.27% और कक्षा-8 में 76.09% बच्चे पास हुए। इस अवसर पर परमार ने सफल छात्र-छात्राओं को बधाई दी। मंत्री ने कहा कि जो फेल हुए हैं, उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है। यह एक पड़ाव पर अपने आप को चेक करने का तरीका है। उनको भी हम एक अवसर दे रहे है। उनकी परीक्षाएं जून के अंत में होगी। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के लिए हम आगे बढ़े। इस वजह से इस साल बोर्ड पैटर्न से परीक्षाओं का आयोजन हुआ। दिव्यांग छात्र-छात्राओं की परीक्षा में पांचवी में 78.37 प्रतिशत और आठवीं में 64.41 प्रतिशत रिजल्ट रहा। 
विज्ञापन


कक्षा-8 की परीक्षा में 10 लाख 66 हजार 405 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। इनमें आठ लाख 11 हजार 433 पास हुए। रिजल्ट 76.09 प्रतिशत रहा, जो पिछले साल के 82% से 5.91% कम है। मदरसों में 55% छात्र-छात्राएं फेल हुए। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 76.38 प्रतिशत, निजी स्कूलों का रिजल्ट 75.78 प्रतिशत रहा। कक्षा-8 में ग्रामीण क्षेत्र में 78.96 प्रतिशत और शहरी क्षेत्र का 68.83 प्रतिशत रिजल्ट रहा। जेंडर अनुसार आठवीं कक्षा में 73.46 प्रतिशत बालक और 78.86 प्रतिशत बालिकाएं पास हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा-5 की परीक्षा में 11 लाख 79 हजार 883 विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें नौ लाख 70 हजार 701 पास हुए। कुल 82.27% विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 84.34%, प्राइवेट स्कूलों का रिजल्ट 79.07% और मदरसों का रिजल्ट 62.62% रहा। कक्षा-5 में ग्रामीण क्षेत्रों का रिजल्ट 85.58% और शहरी क्षेत्र का 72.73% रहा। 73.46% बालक और 78.86% बालिकाएं पास हुई। 

कक्षा-5 का संभागवार परिणाम 
शहडोल- 90.2%, जबलपुर-89.3%, इंदौर-89.0%, चंबल- 87.8%, नर्मदापुरम-84.0%, ग्वालियर- 82.6%, भोपाल-79.2%, रीवा-78.6%, उज्जैन-75.3%, सागर-69.8%

कक्षा-5 में इन 10 जिलों का प्रदर्शन श्रेष्ठ 
नरसिंहपुर-98.4%, डिंडौरी-97.3%, अनूपपुर-97.1%, अलीराजपुर-95.8%, सीहोर-95.6%, मंडला-95.5%, छिंदवाड़ा-93.8%, झाबुआ-93.4%, मुरैना-92.5%, बड़वानी- 91.7%  


कक्षा-8 का संभागवार परिणाम
चंबल-83.3%, जबलपुर-82.9%, शहडोल-82.0%, इंदौर- 81.2%, भोपाल-75.9%, ग्वालियर-75.7%, नर्मदापुरम-75.1%, रीवा- 71.8%, उज्जैन-70.2%, सागर-65.4%

कक्षा-8 में इन 10 जिलों का प्रदर्शन श्रेष्ठ 
डिंडौरी-95.9%, नरसिंहपुर-95.4%, अलीराजपुर-95.3%, अनूपपुर-92.4%, सीहोर-92.4%, मंडला-92.3%, छिंदवाड़ा-89.1%, बड़वानी-88.1%, दतिया-87.9%, बुरहानपुर-86.2%
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed