{"_id":"67894a057e4133aafa048e12","slug":"mp-news-movement-of-heavy-vehicles-stopped-due-to-subsidence-of-parvati-bridge-on-berasia-narsinghgarh-road-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बैरसिया नरसिंहगढ़ मार्ग पर पार्वती पुल धंसने से भारी वाहनों की आवाजाही रोकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बैरसिया नरसिंहगढ़ मार्ग पर पार्वती पुल धंसने से भारी वाहनों की आवाजाही रोकी
Thu, 16 Jan 2025 11:33 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 16 Jan 2025 11:33 PM IST
सार
मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) को पत्र लिखकर पुल के बारे में जानकारी दी और बताया कि पुल के पिलर के नीचे एक बड़ा गड्ढा हो गया है, जिससे जान-माल के नुकसान की आशंका बन रही है।
विज्ञापन
एसडीएम बैरसिया निरीक्षण पहुंचे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भोपाल में बैरसिया-नरसिंहपुर मार्ग पर स्थित पार्वती नदी का पुल गुरुवार रात क्षतिग्रस्त हो गया। प्रशासन ने पुल पर भारी वाहनों की आवाजाही पर बंद कर दी। पुल 1976 में बना था। अब शुक्रवार को विशेषज्ञों की टीम जाकर पुल का निरीक्षण करेगी। बैरसिया एसडीएम ने रात नौ बजे पुल में आई दरारों का निरीक्षण किया। इसके बाद एसडीएम ने मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) को पत्र लिखकर पुल के बारे में जानकारी दी और बताया कि पुल के पिलर के नीचे एक बड़ा गड्ढा हो गया है, जिससे जान-माल के नुकसान की आशंका बन रही है। इस कारण बैरसिया-नरसिंहपुर मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही तुरंत रोक दी गई है।
एमपीआरडीसी की टीम शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचकर पुल की पूरी जांच करेगी और यह तय करेगी कि पुल को कितनी क्षति हुई है। इसके बाद सभी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
एमपीआरडीसी की टीम शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंचकर पुल की पूरी जांच करेगी और यह तय करेगी कि पुल को कितनी क्षति हुई है। इसके बाद सभी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद कर दी जाएगी और वैकल्पिक मार्गों की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
