{"_id":"66d1d30e7d7e2baf1e0b3f33","slug":"mp-news-mohan-yadav-will-reverse-shivraj-s-decision-cm-said-rajdhani-project-administration-will-be-revive-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: शिवराज का फैसला पलटेंगे मोहन यादव, सीएम बोले- राजधानी परियोजना प्रशासन होगा पुनर्जीवित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: शिवराज का फैसला पलटेंगे मोहन यादव, सीएम बोले- राजधानी परियोजना प्रशासन होगा पुनर्जीवित
Fri, 30 Aug 2024 07:47 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Fri, 30 Aug 2024 07:47 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने भोपाल नगर में राजधानी परियोजना प्रशासन (सीपीए) को पुनर्जीवित करने के लिए केंद्रीय मंत्रालय से आर्थिक और तकनीकी सहायता की मांग की। केंद्रीय मंत्री ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
सीएम डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को केंद्रीय आवास और शहरी कार्य तथा ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से दिल्ली में मुलाकात की। इसमें मुख्यमंत्री ने मंत्रालय से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की। सीएम ने भोपाल नगर में राजधानी परियोजना प्रशासन (सीपीए) को पुनर्जीवित करने के लिए केंद्रीय मंत्रालय से आर्थिक और तकनीकी सहायता की मांग की। पूर्ववर्ती शिवराज सरकार ने सीपीए को खत्म कर दिया था।
मुख्यमंत्री ने बताया कि सीपीए संस्था भोपाल नगर में सड़कों, पार्कों, भवनों के निर्माण, विकास और रखरखाव के साथ-साथ नजूल भूमि की सुरक्षा और विकास का कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में सीपीए को पुनः सक्रिय करके भोपाल शहर की विकास गतिविधियों में योगदान देने की आवश्यकता है। केंद्रीय मंत्री खट्टर ने इस प्रस्ताव पर राज्य सरकार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।
बता दें, कुछ समय पहले ही मुख्य सचिव वीरा राणा ने इस मुद्दे पर संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की थी। सीपीए को दोबारा शुरू करने को लेकर मांगी राय में अधिकतर विभागों ने सीपीए को दोबारा शुरू करने पर सहमति जताई थी। इसको लेकर नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे जल्द ही कैबिनेट में रखा जा सकता है।
विज्ञापन
प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री और वर्तमान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मार्च 2022 में राजधानी भोपाल में सड़कों की खराब स्थिति को देखते हुए सीपीए को बंद करने का फैसला किया था। सीपीए को लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और शहरी विकास विभाग में मर्ज कर दिया था। सीपीए की योजनाओं को भी अन्य संबंधित विभागों को सौंप दिया गया था।