फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Mohan Sarkar in Khajuraho for two days from Monday, departments to be reviewed, cabinet meeting on 9t

MP News: सोमवार से दो दिन मोहन सरकार खजुराहो में, विभागों की समीक्षा होगी, नौ को कैबिनेट बैठक

Sun, 07 Dec 2025 07:09 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 07 Dec 2025 07:09 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिनों तक खजुराहो में विभागीय समीक्षा बैठकों और कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान वे लाड़ली बहना सम्मेलन समेत कई विकास और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
MP News: Mohan Sarkar in Khajuraho for two days from Monday, departments to be reviewed, cabinet meeting on 9t
सीएम मोहन यादव (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश की डॉ. मोहन सरकार दो दिन खजुराहो में रहेगी। सोमवार से दो दिन मुख्यमंत्री विभागों की समीक्षा करेंगे। मंगलवार को कैबिनेट बैठक भी खजुराहो में होगी। सोमवार को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की समीक्षा के साथ शुरूआत होगी। 
विज्ञापन

इसी क्रम में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, राजस्व, नगरीय विकास एवं आवास, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार, जनजातीय कार्य, अनुसूचित जाति कल्याण और खनिज विभाग की समीक्षा की जाएगी। मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी, जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए जागे। इसी दिन सीसीआईपी की बैठक और लोक निर्माण एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के दो वर्षों में हुए कार्यों की मुख्यमंत्री द्वारा समीक्षा की जाएगी। इससे पहले दो और तीन दिसंबर को भी मुख्यमंत्री ने आधा दर्जन विभागों की समीक्षा बैठक की थी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bhopal News: भोपाल में प्रदूषण नियंत्रण की नई रणनीति, सड़क किनारे पक्के होंगे कच्चे हिस्से, उड़ती धूल पर लगाम
विज्ञापन
विज्ञापन


लाडली बहना सम्मेलन में होंगे शामिल 
मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को छतरपुर जिले के राजनगर के सती की मढ़िया में लाडली बहना सम्मेलन में भी शामिल होंगे। सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा प्रदेश की 1.26 करोड़ से अधिक लाडली बहनों के खाते में माह दिसंबर की राशि अंतरित की जाएगी। मुख्यमंत्री लाडली बहनों से संवाद भी करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव खजुराहो में अन्य कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। इसमें खजुराहों में आदिवर्त संग्रहालय का भ्रमण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम। महाराजा छत्रसाल और सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति का अनावरण। पन्ना टाइगर रिजर्व कुटनी रिसॉर्ट डैम एवं रनेह फॉल का भ्रमण। 27055 लाख के नौ विकास कार्यों का भूमि-पूजन। 24010 लाख के 20 विकास कार्यों का लोकार्पण। राजनगर के सती की मढ़िया में लाडली बहना सम्मेलन में विकास पर केंद्रित प्रदर्शनी और लाडली बहनों के खातों में राशि अंतरण और हितलाभ वितरण के कार्यक्रम भी होंगे। 

ये भी पढ़ें- MP News:  नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के उप-निर्वाचन का कार्यक्रम घोषित, 29 को मतदान, 31 को नतीजे

8 दिसंबर 2025
11:00 से 11:30 – खाद्य नागरिक आपूर्ति, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत
11:30 से 12:00 – वाणिज्यिक कर, मंत्री जगदीश देवड़ा
12:00 से 12:30 – पशुपालन एवं डेयरी विकास, मंत्री लखन पटेल
12:45 से 1:30 – नगरीय विकास तथा आवास, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय
04:00 से 04:45 – जनजातीय कार्य अनुसूचित जाति विकास, मंत्री कुंवर विजय शाह, मंत्री नागर सिंह चौहान
04:45 से 05:30 – सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, मंत्री चैतन्य काश्यप।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश में बदला राज भवन का नाम: अब “लोक भवन” कहलाएगा राज्यपाल का मुख्यालय
 
9 दिसंबर 2025
12:00 से 12:45 – लोक निर्माण, मंत्री राकेश सिंह
12:45 से 01:30 – लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, मंत्री संपतिया उईके
03:00 से 05:00 – कैबिनेट बैठक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed