फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Mohan government's special order for Diwali, small businessmen will get exemption in market fees

MP News: मोहन सरकार का दीपावली के लिए विशेष आदेश, छोटे व्यावसायियों को बाजार शुल्क में मिलेगी छूट

Mon, 28 Oct 2024 09:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 28 Oct 2024 09:53 PM IST
सार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर कहा कि  दीपावली के अवसर पर अस्थायी रूप से विक्रय करने वाले छोटे व्यापारियों और ग्रामीण उत्पादकों को बाजार एवं तह बाजार में कर/शुल्क से मुक्त रखा जाएगा।

विज्ञापन
MP News: Mohan government's special order for Diwali, small businessmen will get exemption in market fees
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली पर्व के अवसर पर मध्य प्रदेश सरकार ने छोटे व्यवसायियों को राहत देते हुए बाजार और तहबाजारी कर/शुल्क में छूट देने का आदेश जारी किया है। यह निर्णय राज्य के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा लिया गया है, जिसमें स्थानीय कारीगरों, स्व-सहायता समूहों एवं छोटे व्यवसायियों को सहायता प्रदान करने पर जोर दिया गया है। यह आदेश 29 अक्तूबर से लेकर 11 नवंबर 2024 (ग्यारस पर्व) तक प्रभावी रहेगा।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश नगर पालिका अधिनियम 1961 और नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 के अंतर्गत राज्य सरकार ने यह आदेश जारी किया है। इसके तहत अस्थायी रूप से व्यवसाय करने वाले, पथ पर विक्रय करने वाले छोटे विक्रेताओं को दीपावली के समय विक्रय की जाने वाली सामग्री जैसे स्थानीय कारीगरों द्वारा निर्मित मिट्टी एवं गोबर के दीपक, दीपमालाएं तथा धार्मिक प्रतीकों की बिक्री के लिए बाजार में बिना किसी शुल्क के स्थान उपलब्ध कराया जाएगा। आदेश के अनुसार सभी नगरीय निकायों को अग्नि दुर्घटनाओं से सुरक्षा हेतु आवश्यक उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, आम नागरिकों, व्यापारियों एवं छोटे विक्रेताओं की सुविधा हेतु बाजारों में सफाई, पेयजल और शौचालय की व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर कहा कि  दीपावली के अवसर पर अस्थायी रूप से विक्रय करने वाले छोटे व्यापारियों और ग्रामीण उत्पादकों को बाजार एवं तह बाजार में कर/शुल्क से मुक्त रखा जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि पूरे मध्यप्रदेश में दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति और नागरिक सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि हर वर्ग अपने परिवार के साथ इस पर्व को हर्षोल्लास से मना सके। उन्होंने सभी को प्रेम, आनंद और प्रकाश के पर्व की शुभकामनाएं दीं, जो समाज में खुशहाली लाए। प्रेम, आनंद और प्रकाश का पर्व समाज के सभी वर्गों के जीवन में खुशहाली लाए, सभी अपने परिवारों के साथ आनंद से यह पर्व मनाए, यही शुभेच्छा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed