फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Mohan government in support of giving 27% reservation to OBC, efforts will be made for early disposal

MP: ओबीसी को 27% आरक्षण देने के समर्थन में मोहन सरकार, कोर्ट में चल रहे मामलों के जल्दी निपटारे केहोंगे प्रयास

Thu, 13 Feb 2025 11:50 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Thu, 13 Feb 2025 11:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को एक महत्वपूर्ण बैठक की, इसमें सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में चल रहे आरक्षण प्रकरणों पर तेज गति से काम करने के निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने अधिकारियों से मामले के शीघ्र निराकरण के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा।

विज्ञापन
MP News: Mohan government in support of giving 27% reservation to OBC, efforts will be made for early disposal
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में ओबीसी को सरकारी नौकरी में 27 प्रतिशत आरक्षण देने का मामला कोर्ट में लंबित है। इस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उनकी सरकार बनने से पहले ही ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के पक्ष में थी। इसके साथ ही उन्होंने अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) को उनके लिए निर्धारित आरक्षण का पूरा लाभ दिलाने की बात भी दोहराई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि आरक्षण मामले को लेकर विधि विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की गई। इस दौरान अधिकारियों से सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में चल रहे मामलों का जल्द निराकरण करने का प्रयास करने को कहा गया, ताकि सभी वर्गों को उनके निर्धारित आरक्षण का लाभ मिल सके। सीएम डॉ. यादव ने यह भी कहा कि उन्होंने अपने एडवोकेट जनरल से सुप्रीम कोर्ट में जल्द याचिका दायर करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी कोर्ट इस मामले में निर्णय देगा, उनकी सरकार उस फैसले को त्वरित रूप से लागू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed