फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Minister Prahlad Patel said- The name of the labour night shelters will be Dattopant Thengadi Shramik

MP News: मंत्री प्रहलाद पटेल बोले- श्रमिक रैन बसेरों का नाम दत्तोपंत ठेंगड़ी श्रमिक विश्राम गृह होगा

Tue, 25 Mar 2025 06:10 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Tue, 25 Mar 2025 06:10 AM IST
सार

निर्माण श्रमिक कर्मकार कल्याण मंडल का वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पारित, मंडल की 39वीं बोर्ड बैठक हुई

विज्ञापन
MP News: Minister Prahlad Patel said- The name of the labour night shelters will be Dattopant Thengadi Shramik
मंत्री प्रहलाद पटेल में संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की 39 वीं बोर्ड बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रम, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि प्रदेश के नगर निगमों में संचालित श्रमिक विश्राम गृहों का नाम देश के सुप्रसिद्ध विचारक, चिंतक और श्रमिक नेता स्व. दत्तोपंत ठेंगड़ी के नाम पर होगा। यह निर्णय मप्र भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की 39 वीं बोर्ड बैठक में लिया गया।
विज्ञापन


बैठक में मंडल के आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 का रूपये 1026 करोड़ का बजट पारित किया गया। उक्त बजट में आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को चिकित्सा सहायता के लिये 'निरामयम' योजना मद में रूपये 300 करोड का प्रावधान किया गया है। इसी प्रकार श्रमोदय विद्यालय संचालन मद में 60 करोड रूपये तथा आईटीआई के संचालन के लिये रूपये 5.76 करोड़ का प्रावधान किया गया है। दूरस्थ जिला सिंगरौली में श्रमोदय आवासीय विद्यालय के निर्माण एवं संचालन का निर्णय भी लिया गया।
विज्ञापन


बैठक में सदस्य लोकेश विजयवर्गीय द्वारा पूर्व में अपात्र घोषित किए गए निर्माण श्रमिकों से अपील आवेदन करवाने की मांग की गई। श्रम मंत्री एवं मंडल के अध्यक्ष पटेल ने पूर्व में अपात्र घोषित किए गए निर्माण श्रमिकों से एक माह अभियान चलाकर अपील संबंधी कार्यवाही करने एवं सभी जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर निर्माण मंडल द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed