{"_id":"6480b396040ce6c6ae0be835","slug":"mp-news-metro-in-bhopal-will-run-20-meters-underground-for-two-km-two-stations-will-be-built-underground-2023-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल में मेट्रो दो किमी तक 20 मीटर जमीन के अंदर दौड़ेगी, दो स्टेशन बनेंगे अंडरग्राउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल में मेट्रो दो किमी तक 20 मीटर जमीन के अंदर दौड़ेगी, दो स्टेशन बनेंगे अंडरग्राउंड
Wed, 07 Jun 2023 10:13 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 07 Jun 2023 10:13 PM IST
सार
भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टेशन दो मेट्रो स्टेशन भी अंडरग्राउंड बनेंगे। टेंडर में दी गई जानकारी के अनुसार करीब 900 करोड़ रुपये में दो किलोमीटर अप एंड डाउन टनल, दो अंडर ग्राउंड मेट्रो स्टेशन, ड्रेनेज, आर्किटेक्चर फिनिशिंग समेत अन्य काम शामिल हैं।
विज्ञापन
मेट्रो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल में मेट्रो का काम तेजी से चल रहा है। सुभाष नगर से करोंद के बीच बनने वाले ट्रैक में दो किलोमीटर के अंडरग्राउंड ट्रैक के लिए सुरंग बनाने का टेंडर सूचना जारी कर दी गई है। ऐशबाग के बाद पातरा पुल से सिंधी कॉलोनी के बीच मेट्रो जमीन के 20 मीटर नीचे अंडर ग्राउंड दौड़ेगी। यहां पर भोपाल रेलवे स्टेशन और नादरा बस स्टेशन दो मेट्रो स्टेशन भी अंडरग्राउंड बनेंगे। टेंडर में दी गई जानकारी के अनुसार करीब 900 करोड़ रुपये में दो किलोमीटर अप एंड डाउन टनल, दो अंडर ग्राउंड मेट्रो स्टेशन, ड्रेनेज, आर्किटेक्चर फिनिशिंग समेत अन्य काम शामिल हैं। ये काम वर्क ऑर्डर जारी होने के बाद 1274 दिन में पूरा करने होंगे।
सुभाष नगर से करोंद तक आठ स्टेशन
भोपाल एम्स से करोंद तक 16.74 किलोमीटर की ऑरेंज मेट्रो लाइन पर कुल 16 स्टेशन होंगे। सुभाष नगर से एम्स तक आठ और पुल बोगदा से करोंद तक आठ स्टेशन। इसमें पहला स्टेशन पुल बोगदा होगा। यह ऑरेंज लाइन और भदभदा से रत्नागिरी तक प्रस्तावित (14.21 किमी) ब्लू लाइन का इंटरचेंज स्टेशन भी होगा। इसके बाद ऐशबाग, भोपाल रेलवे स्टेशन, नादरा बस स्टेशन, सिंधी कॉलोनी, डीआईजी बंगल, कृषि उपज मंडी और करोंद चौराहा अंतिम स्टेशन होगा। ये दोनों लाइन पहले फेस में प्रस्तावित है। इसके लिए 6900 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत है।
750 मीटर तक पटरी बिछाई
एम्स से सुभाष ब्रिज तक 7.50 किमी के ट्रैक में आठ मेट्रो स्टेशन का निर्माण हो रहा है। इसमें से सुभाष नगर, केंद्रीय विद्यालय, बोर्ड ऑफिस चौराहा, एमपी नगर जोन-2, रानी कमलापति, डीआरएम ऑफिस, अल्कापुरी और एम्स में आठ मेट्रो स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इस ट्रैक पर मेट्रो स्टेशनों का निर्माण तेजी हो रहा है। अब पटरी बिछाने का काम भी शुरू हो गया है। करीब 8.6 किमी ट्रैक में से करीब 750 मीटर तक पटरी बिछ चुकी है।
विज्ञापन
सितंबर तक ट्रायल करना है पूरा
भोपाल मेट्रो का ट्रॉयल सितंबर 2023 से शुरू करने की योजना इसके साथ ही सेफ्टी कमिश्नर से अनुमति मिलते ही मेट्रो का शुभारंभ भी कर दिया जाएगा। भोपाल में सुभाष नगर से एम्स तक प्राथमिकता कॉरिडोर में मेट्रो का संचालन शुरू करने की योजना है।
जिला प्रशासन ने जारी की अनुमति
मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को सुभाष ब्रिज से करोंद तक मेट्रो के काम के लिए जिला प्रशासन ने अनुमति जारी कर दी है। अब भोपाल नगर निगम की तरफ से अनुमति आना है। इसके बाद कॉरपोरेशन की तरफ से सर्वे का काम शुरू कर दिया जाएगा।