फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Meeting with ministers of state organization, 4 Jan. Big program of land rights housing scheme

MP News: बीजेपी प्रदेश संगठन की मंत्रियों के साथ बैठक, 4 जनवरी को भू अधिकार आवास योजना का बड़ा कार्यक्रम होगा

Fri, 23 Dec 2022 11:03 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 23 Dec 2022 11:03 PM IST
सार

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि प्रदेश कार्यालय में सप्ताह में एक दिन तीन मंत्री बैठेंगे। मंत्री प्रदेश कर्यालय में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। बैठक में प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने मंत्रियों को नई ऊर्जा के साथ चुनाव की तैयारी शुरू करने को कहा। 

विज्ञापन
MP News: Meeting with ministers of state organization, 4 Jan. Big program of land rights housing scheme
बीजेपी संगठन की मंत्रियों के साथ बैठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में 2023 के विधानसभा चुनाव की बीजेपी ने तैयारी में जुट गई है। शुक्रवार को प्रदेश बीजेपी संगठन ने सरकार मंत्रियों के साथ संगठनात्मक बैठक की। इसमें मंत्रियों को प्रभार वाले जिलों और क्षेत्र में काम करने के निर्देश दिए गए। प्रदेश कार्यालय में प्रदेश शासन के मंत्रियों की संगठनात्मक बैठक हुई। बैठक में प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने मंत्रियों को नई ऊर्जा के साथ चुनाव की तैयारी शुरू करने को कहा।  
विज्ञापन


गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि बैठक में मंत्रियों ने उनके प्रभार के जिलों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव को दी गई। राव ने विकास कार्यो पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी मंत्रियों को नई सरकार बनाने के लिए नई उर्जा के साथ प्रभार के जिलों और क्षेत्रों में काम करने की बात कही। साथ ही मिश्रा ने बताया कि सप्ताह में एक दिन प्रदेश कार्यालय में तीन मंत्री बैठेंगे, जो प्रदेश और मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। 
विज्ञापन


डॉ. मिश्रा ने बताया कि बैठक में मंत्रिगणों को कहा गया है कि जब भी वे प्रभार के जिलों में जाएं तो गरीब बस्तियों और अनुसूचित जाति, जनजाति छात्रावासों में भी औचक निरीक्षण कर वहां के छात्र छात्राओं से संवाद करें। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के कार्यक्रम 4 संभागों में संपन्न हो चुके है। इन कार्यक्रमों में 83 लाख लोगों को अधिकार पत्र सौंपे गए है। शेष संभागों में भी जल्द कार्यक्रम आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि 4 जनवरी को मुख्यमंत्री भू अधिकार आवास योजना का बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा। 1 से 15 फरवरी के बीच विकास यात्राएं निकलेगी। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि विकास कार्यो का शिलान्यास और उदघाटन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बता दें इससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधायकों के साथ वन टू वन बातचीत की। मुख्यमंत्री गुरुवार से अलग-अलग क्षेत्र के विधायकों के साथ वन टू वन चर्चा कर रहे है। और सर्वे के आधार पर उनके क्षेत्र की कमजोर कड़ियों की जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। साथ ही उनके क्षेत्र में जनता के बीच पार्टी को मजबूत करने के सुझाव भी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed