{"_id":"6866b194cfa2bdcfc8097486","slug":"mp-news-mccain-foods-proposes-to-set-up-frozen-potato-production-unit-with-an-investment-of-rs-3800-crore-in-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: प्रदेश में 3800 करोड़ रुपये के निवेश से मैकेन फूड्स का फ्रोजन आलू उत्पाद इकाई का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: प्रदेश में 3800 करोड़ रुपये के निवेश से मैकेन फूड्स का फ्रोजन आलू उत्पाद इकाई का प्रस्ताव
Thu, 03 Jul 2025 10:06 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 03 Jul 2025 10:06 PM IST
सार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि "उद्योग और रोजगार वर्ष : 2025" प्रदेश में औद्योगिक विकास की नई ऊंचाइयों को छूने का वर्ष होगा। इसी कड़ी में वैश्विक कंपनी मैकेन फूड्स ने मध्यप्रदेश में 3800 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया है। इस निवेश से प्रदेश के किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, बेहतर बाजार और मूल्य मिलेगा, साथ ही 6300 लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन
सीएम ने मैकेन फूड्स के रीजनल प्रेसिडेंट पियरे डैनेट एवं प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों से की मुलाकात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में 'उद्योग और रोजगार वर्ष : 2025' औद्योगिक विकास की तीव्र संभावनाओं को साकार करने का वर्ष है। राज्य सरकार के प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर निवेश प्रस्ताव मिल रहे हैं। निवेशकों को औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए भूमि सहित नीतियों के अंतर्गत सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव गुरुवार को समत्व भवन मुख्यमंत्री निवास में मैकेन फूड्स के रीजनल प्रेसिडेंट पियरे डैनेट एवं प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों से चर्चा कर रहे थे। मैकेन फूड्स के पियरे डैनेट ने बताया कि मध्यप्रदेश में किसानों को कांट्रेक्ट फार्मिंग के माध्यम से स्थायी बाजार बेहतर मूल्य और उन्नत कृषि तकनीक का लाभ दिलवाने के लिए 3800 करोड़ रुपये निवेश का प्रस्ताव दिया गया है। प्रथम चरण में 1800 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और इस निवेश के फलस्वरूप 6300 व्यक्तियों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रोजगार प्राप्त होगा।
वैश्विक कंपनी मैकेन फूड्स भारत में मुख्य रूप से फ्रोजन आलू उत्पादों जैसे फ्रेंच फ्राइज, आलू टिक्की और स्नैक्स आइटम बनाती है। कनाडा में स्थापित यह कंपनी भारत में वर्ष 2007 से खाद्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। वर्तमान में गुजरात के मेहसाणा में कंपनी किसानों से आलू खरीद कर अत्याधुनिक उत्पादन इकाई के माध्यम से विभिन्न खाद्य उत्पाद निर्मित कर रही है। चर्चा के दौरान प्रमुख सचिव औद्योगिक नीति एवं निवेश संवर्धन राघवेंद्र सिंह और आयुक्त जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े उपस्थित थे।