फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Many petrol pumps dry up in Bhopal due to drivers' strike, long queues formed at many places

MP News: ड्राइवरों की हड़ताल से भोपाल में कई पेट्रोल पंप सूखे, कई जगह लगी लंबी कतारें

Mon, 01 Jan 2024 07:42 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 01 Jan 2024 07:42 PM IST
सार

राजधानी भोपाल समेत कई जगह पेट्रोल पंप ड्राई हो गए। ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के कारण डिपो से पेट्रोल-डीजल के टैंकर पेट्रोल पंप पर नहीं पहुंचने से यह स्थिति बनी। पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह के चलते पंपों पर वाहन चालकों की लंबी लंबी लाइनें लग गईं।

विज्ञापन
MP News: Many petrol pumps dry up in Bhopal due to drivers' strike, long queues formed at many places
भोपाल में पेट्रोल पंप पर लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में भी ड्राइवरों की हड़ताल का व्यापक असर देखा गया। 20 से ज्यादा पेट्रोल पंप पर ईंधन खत्म हो गया। वहीं, कई जगह देर रात तक ईधन भराने के लिए वाहन चालकों की लंबी लंबी कतारें लग रहीं। पेट्रोल-डीजल एसोसिएशन ने प्रशासन पर मदद नहीं करने के आरोप लगाए। हालांकि देर शाम पुलिस की मदद से डिपो से तेल टैंकरों को पंपों तक पहुंचाया गया, ताकि किल्लत दूर की जा सके।
विज्ञापन

प्रदेश के पेट्रोल पंपों पर सोमवार को पेट्रोल-डीजल की किल्लत शुरू हो गई। राजधानी भोपाल समेत कई जगह पेट्रोल पंप ड्राई हो गए। ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल के कारण डिपो से पेट्रोल-डीजल के टैंकर पेट्रोल पंप पर नहीं पहुंचने से यह स्थिति बनी। पेट्रोल-डीजल खत्म होने की अफवाह के चलते पंपों पर वाहन चालकों की लंबी लंबी लाइनें लग गईं।  भोपाल में लंबी लाइनों में लग लोग परेशान होते देखे गए। लोगों ने दो से तीन दिन की जरूरत के हिसाब से ईंधन भराना शुरू कर दिया। पेट्रोल की अचानक मांग बढ़ने और टैंकर के नहीं पहुंचने से शाम होते होते शहर में 15 के करीब पेट्रोल पंप सूख गए। 
विज्ञापन

सलैया में आकृति ईको सिटी के पास स्थित पाटीदार पंप को ईंधन खत्म होने के चलते शाम को बंद कर दिया गया। वहीं, आकृति ग्रीन सिटी के पास स्थित पेट्रोल पंप में वाहनों की लंबी लंबी कतारें शाम तक लगी रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डिपो में खड़े रहे टैंकर, प्रशासन ने नहीं की मदद
मध्य प्रदेश पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि हमारे पेट्रोल-डीजल से भरे टैंकर बकानिया डिपो पर खड़े रहे। प्रशासन की तरफ से हमें कोई सुरक्षा नहीं मिल पाई। यह स्थिति पूरे मध्य प्रदेश में बनी हुई है। उन्होंने कहा कि यह खुफिया विफलता भी है। दूध और पेट्रोल-डीजल की गाड़ियों को रोका नहीं जाता। पटेल चौराहे पर कुछ लोग पुलिस की मौजूदगी में लोगों को रोक रहे थे। 

एक दिन में 1.45 करोड़ लीटर की खपत
अजय सिंह ने बताया कि भोपाल जिले में 10 लाख लीटर पेट्रोल और 12 लाख लीटर डीजल की प्रतिदिन खपत होती है। सोमवार को हड़ताल के चलते लोग ईंधन भराने के लिए पहुंचे तो एक दिन में ही करीब 16 लाख लीटर पेट्रोल और 13 से 14 लाख लीटर डीजल की खत्म हो गई। पेट्रोल पंप पर स्टाक में रखा ईंधन भी कई जगह खत्म हो गया। पूरे प्रदेश में रोजाना 1.45 करोड़ लीटर पेट्रोल डीजल की खपत होती है। 


प्रशासन उतरा मैदान में 
भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह ने देर शाम संदेश जारी कराया कि भोपाल जिले में पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त आपूर्ति है। ईंधन की सुचारू आपूर्ति जारी रहेगी। उन्होंने पुलिस व प्रशासन की देखरेख में डिपो से पंपों तक ईंधन पहुंचाने के इंतजाम करने के निर्देश दिए, ताकि किल्लत दूर की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed