फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Major action after the incident of death of children in Sagar, Collector, SP, SDM removed, doctor sus

MP News: सागर घटना पर CM का कड़ा रूख, कलेक्टर, SP, SDM को हटाया, संदीप जीआर को कलेक्टर और सहवाल को बनाया एसपी

Sun, 04 Aug 2024 11:53 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 04 Aug 2024 11:53 PM IST
सार


सागर जिले के शाहपुर में दीवार गिरने से मासूमों की मौत की घटना को सरकार ने गंभीरता से लिया है। कलेक्टर, एसपी और एसडीएम (रहली) को हटाने के निर्देश दिए गए हैं, साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर में पदस्थ डॉ. हरिओम बंसल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है। साथ ही सागर का नया कलेक्टर संदीप जीआर और एसपी विकास सहवाल को बनाया है। 

विज्ञापन
MP News: Major action after the incident of death of children in Sagar, Collector, SP, SDM removed, doctor sus
मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के शाहपुर में रविवार को दीवार गिरने से हुई नौ बच्चों की मौत के मामले में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कड़ा रुख अपनाया है। घटना को गंभीरता से लेते हुए सीएम ने सागर जिले के कलेक्टर दीपक आर्य, एसपी अभिषेक तिवारी एवं एसडीएम गोविंद दुबे (रहली) को हटाने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही रायसेन के एसपी विकास सहवाल को सागर का नया एसपी बनाया गया है। वहीं, छतरपुर के कलेक्टर संदीप जीआर को सागर कलेक्टर नियुक्त किया है। छिंदवाड़ा जिला पंचायत के सीईओ पार्थ जैसवाल को छतरपुर का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। दीपक आर्य को मंत्रालय भोपाल में उप सचिव बनाया गया है। 
विज्ञापन


डॉ बंसल निलंबित, सीएम ने दी चेतावनी 
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में पदस्थ डॉ. हरिओम बंसल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। सीएम डॉ. मोहन यादव ने रविवार रात एक्स कर कहा कि मानसून पूर्व भी प्रदेश के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया था, पुनः सभी को निर्देशित कर रहा हूं कि इस तरह की घटनाओं के प्रति संवेदनशील रहें, उपयुक्त उपाय और तत्परता से काम करें, भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो।
विज्ञापन


   

हादसे में नौ बच्चों की मौत, दो घायल  
बता दें सागर के शाहपुर इलाके में भागवत कथा का आयोजन चल रहा था। उसके पास ही टेंट लगाकर शिवलिंग बनाने का काम किया जा रहा था। रविवार को छुट्टी होने की वजह से बड़ी संख्या में बच्चे भी कार्यक्रम में शामिल थे। जब बच्चे शिवलिंग बना रहे थे तभी पास के जर्जर मकान की दीवार गिर गई। इस हादसे में बच्चे टेंट में ही फंस गए। जिसमें 9 बच्चों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। घायल बच्चों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed