फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Madhya Pradesh Special Director General of Police Manish Shankar Sharma dies in Delhi, last rites wil

MP News: मध्य प्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक मनीष शंकर शर्मा का दिल्ली में निधन, सीएम ने जताया शोक

Mon, 17 Mar 2025 09:49 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश Published by: आनंद पवार Updated Mon, 17 Mar 2025 09:49 AM IST
सार

मध्य प्रदेश पुलिस के विशेष पुलिस महानिदेशक (रेल) और 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी मनीष शंकर शर्मा का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार भोपाल में भदभदा विश्राम घाट पर हुआ। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके निधन पर शोक जताया। 

विज्ञापन
MP News: Madhya Pradesh Special Director General of Police Manish Shankar Sharma dies in Delhi, last rites wil
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मनीष शंकर शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश पुलिस के विशेष पुलिस महानिदेशक (रेल) और 1992 बैच के आईपीएस अधिकारी मनीष शंकर शर्मा का दिल्ली में इलाज के दौरान निधन हो गया। उनकी पार्थिव देह को सुबह विमान से भोपाल लाया गया और ई-5 अरेरा कॉलोनी में पिता के निवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जिसके बाद भदभदा स्थित विश्राम घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन से पुलिस विभाग और उनके मित्रों में शोक की लहर है। मनीष शंकर शर्मा ने इसी माह स्वास्थ्य की जांच कराने दिल्ली गए थे, जहां अस्पताल में कुछ दिन भर्ती रहने के बाद मध्य प्रदेश भवन आ गए थे। जहां उनकी तबीयत फिर से खराब होने के बाद उनको अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शर्मा के निधन पर शोक जताया। 

विज्ञापन


परिवार में शोक की लहर 
मनीष शंकर शर्मा के पिता कृपा शंकर शर्मा मध्य प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव रहे थे, और उनके चाचा डॉ. सीताशरण शर्मा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष थे। उनके परिवार और पुलिस विभाग में उनके योगदान को याद करते हुए, उनके समर्पण, कड़ी मेहनत और ईमानदारी की सराहना की जा रही है। उनका निधन मध्य प्रदेश पुलिस और उनके सभी सहयोगियों के लिए एक गहरी क्षति है।
विज्ञापन


नर्मदापुरम के रहने वाले थे शर्मा 
मनीष शंकर शर्मा का जन्म मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में हुआ था और उन्होंने पुलिस सेवा में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया। उन्होंने रायसेन, सतना, छिंदवाड़ा और खंडवा जिलों में एसपी के रूप में अपनी सेवाएं दी थीं। इसके अलावा, उन्होंने 1997-98 में संयुक्त राष्ट्र मिशन के तहत बोस्निया और हर्जेगोविना में कार्य किया, जहां उन्होंने स्थानीय पुलिस अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया। अमेरिका के कैलिफोर्निया के सैन डिएगो शहर में 20 जुलाई को मनीष शर्मा दिवस के रूप में मनाया जाता है।  मनीष शर्मा का कार्यक्षेत्र बहुत विस्तृत था, और उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में सुरक्षा निदेशक के रूप में भी अपनी भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिली पहचान
शर्मा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी कई सम्मान प्राप्त हुए थे। कैलिफोर्निया के सैन डिएगो शहर में उन्हें एक विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया था, और यूएस हाउस ऑफ रिप्रिजेंटेटिव्स ने उन्हें सर्टिफिकेट ऑफ स्पेशल कांग्रेसनल रिकग्निशन भी प्रदान किया था। उनके योगदान को केवल भारत में ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी सराहा गया। 

चार महाद्वीपों में काम किया 
शर्मा की शिक्षा इंदौर के डेली कॉलेज से शुरू हुई और बाद में उन्होंने बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ पिलानी से MBA की डिग्री प्राप्त की। इसके अलावा, उन्होंने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से इंटरनेशनल सिक्योरिटी, काउंटर टेररिज्म और पब्लिक पॉलिसी में मास्टर डिग्री भी प्राप्त की। उन्होंने अपने करियर के दौरान चार महाद्वीपों में काम किया और वैश्विक आतंकवाद पर लिखी गई पुस्तक ‘ग्लोबल टेररिज्म-चैलेंजेस एंड पॉलिसी ऑप्शंस’ में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान था।

ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि  मध्य प्रदेश पुलिस के विशेष पुलिस महानिदेशक (रेल) मनीष शंकर शर्मा के असमय निधन का समाचार अत्यंत दु:खद हैं। उनका असमय चले जाना प्रदेश और समाज के लिए एक अपुरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति दें, यहीं प्रार्थना करता हूं। 


शिवराज ने जताया दुख
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शर्मा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की हैं। उन्होंने एक्स पर लिखा कि मध्यप्रदेश के विशेष पुलिस महानिदेशक, रेल श्री मनीष शंकर शर्मा जी के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। मनीष शंकर शर्मा जी एक कर्तव्यनिष्ठ और समर्पित पुलिस अधिकारी थे, जिन्होंने प्रशासनिक सेवा में अनुकरणीय योगदान दिया। उनका निधन पुलिस सेवा और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवारजनों को इस कठिन समय में संबल दें। विनम्र श्रद्धांजलि!

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed