फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Madhya Pradesh is becoming a new hub of investment in IT and ESDM, Indore-Bhopal are emerging as tech

MP News: आईटी और ईएसडीएम में निवेश का नया हब बन रहा मध्यप्रदेश, इंदौर-भोपाल तकनीकी केंद्र के रूप में उभर रहे

Thu, 24 Apr 2025 08:43 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 24 Apr 2025 08:43 AM IST
सार

मध्यप्रदेश आईटी, आईटीईएस और इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन एंड मैन्युफैक्चरिंग (ईएसडीएम) क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ते हुए देश का अगला टेक डेस्टिनेशन बनने की ओर अग्रसर है। इंदौर और भोपाल जैसे शहर अब तकनीकी निवेश और नवाचार के केंद्र के रूप में उभर रहे हैं, जहां भारी निवेश और रोजगार के अवसर पैदा हो रहे हैं।

विज्ञापन
MP News: Madhya Pradesh is becoming a new hub of investment in IT and ESDM, Indore-Bhopal are emerging as tech
सांकेतिक फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सरकार द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग और मध्यप्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एमपीएसईडीसी) के माध्यम से की जा रही योजनाबद्ध कोशिशों का असर साफ नजर आ रहा है। एमपीएसईडीसी के नेतृत्व में गठित निवेश संवर्धन टीम ने निजी निवेश को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इंदौर में पंचशील रियल्टी द्वारा किए जा रहे 1,000 करोड़ रुपये के निवेश से 15,000 से अधिक रोजगार के अवसर सृजित होने की उम्मीद है। वहीं, आईआईटी इंदौर में ‘दृष्टि सीपीएस फाउंडेशन’ की स्थापना की जा रही है, जो एक अत्याधुनिक इनक्यूबेशन सेंटर के रूप में कार्य करेगा और अनुसंधान तथा स्टार्टअप्स को बढ़ावा देगा।
विज्ञापन


राज्य की राजधानी भोपाल भी तकनीकी विकास की दिशा में पीछे नहीं है। यहां कंट्रोल-एस कंपनी ने 500 करोड़ रुपये का निवेश कर एक अत्याधुनिक डाटा सेंटर स्थापित करने की दिशा में पहल की है, जिससे प्रदेश की डिजिटल अवसंरचना को मजबूती मिलेगी। राज्य सरकार तकनीकी प्रगति, स्टार्टअप संस्कृति और डिजिटल इंडिया के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अनुकूल वातावरण तैयार करने में जुटी है। इन पहलों से यह स्पष्ट है कि मध्यप्रदेश न केवल आईटी और ईएसडीएम के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना रहा है, बल्कि देश के अग्रणी टेक हब्स की श्रेणी में शामिल होने की दिशा में भी लगातार कदम बढ़ा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed