{"_id":"66d5c3d5fb37033ac70ffc5b","slug":"mp-news-lokayukta-made-sp-rajesh-mishra-transferred-after-five-days-now-durgesh-kumar-rathore-gets-command-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: राजेश मिश्रा बने ग्वालियर लोकायुक्त एसपी, दुर्गेश कुमार राठौर को सौंपी भोपाल की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: राजेश मिश्रा बने ग्वालियर लोकायुक्त एसपी, दुर्गेश कुमार राठौर को सौंपी भोपाल की कमान
Mon, 02 Sep 2024 07:25 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 02 Sep 2024 07:25 PM IST
सार
विशेष पुलिस स्थापना लोाकयुक्त कार्यालय ने अधिकारियों की पदस्थापना आदेश जारी किए है। इसमें राजेश कुमार मिश्रा को लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, लोकायुक्त कार्यालय भोपाल के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दुर्गेश कुमार राठौर को दी गई है।
विज्ञापन
तबादला आदेश
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
मध्य प्रदेश पुलिस विभाग में प्रशासनिक फेरबदल का दौर जारी है। अब लोकायुक्त संगठन ने अधिकारियों की पदस्थापना आदेश जारी किए है। इसमें आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ भोपाल के पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मिश्रा को विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय ग्वालियर पदस्थ किया गया है। उनकी जगह दुर्गेश कुमार राठौर को नए लोकायुक्त एसपी के रूप में नियुक्त किया गया है।
मध्य प्रदेश के पुलिस विभाग में लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू के 28 अगस्त को अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इस तबादले के तहत कुल सात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई थीं। इन नामों में भोपाल ईओडब्ल्यू के तत्कालीन एसपी राजेश मिश्रा का नाम भी शामिल था, जिन्हें भोपाल लोकायुक्त संगठन में स्थानांतरित किया गया था।
वहीं, इंदौर जोनल पुलिस अधीक्षक विशेष शाखा राजेश सहायक को विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त कार्यालय इंदौर संभाग बनाया गया है। इसके अलावा विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन इंदौर संभाग पुलिस अधीक्षक सव्यसाची सराफ को सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाया गया है। विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन ग्वालियर संभाग ग्वालियर पुलिस अधीक्षक रामेश्वर सिंह यादव को आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ इंदौर का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इसके अलावा विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन भोपाल संभाग के पुलिस अधीक्षक मनु व्यास को सहायक पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन बनाया गया है।