फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Lokayukta filed a case against 279 corrupt officers-employees in the state in 2022, caught 252 red-ha

MP News: लोकायुक्त ने प्रदेश में बीते साल 279 भ्रष्ट अधिकारी-कर्मचारी पर दर्ज किया केस, 252 को रंगेहाथ पकड़ा

Thu, 19 Jan 2023 11:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 19 Jan 2023 11:29 PM IST
सार

लोकायुक्त पुलिस की सालाना रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में कुल 279 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जिनमें 252 ट्रेप, 17 अनुपातहीन संपत्ति (छापे) तथा 10 पद के दुरुपयोग के प्रकरण शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 की तुलना में इस वर्ष कुल पंजीबद्ध प्रकरणों में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
MP News: Lokayukta filed a case against 279 corrupt officers-employees in the state in 2022, caught 252 red-ha
रिश्वत डेमो - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

 

विज्ञापन

मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार के ग्राफ में इजाफा हुआ है। इसका खुलासा विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त संगठन की सालाना रिपोर्ट में हुआ है। लोकायुक्त पुलिस ने प्रदेश में 2022 में 279 भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। इसमें 252 को रंगेहाथ रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त पुलिस की सालाना रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में कुल 279 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। इनमें 252 ट्रेप, 17 अनुपातहीन संपत्ति (छापे) तथा 10 पद के दुरुपयोग के प्रकरण शामिल हैं। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2021 की तुलना में इस वर्ष कुल पंजीबद्ध प्रकरणों में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। ट्रेप के पंजीबद्ध प्रकरणों में 26 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसमें एजेंसी की तरफ से क्लर्क, डॉक्टर, पटवारी, रेंजर, इंजीनियर, नायब तहसीलदार, पुलिसकर्मी, एसडीओ, रेवेन्यू इंस्पेक्टर समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।

विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार लोकायुक्त ने 2022 में 358 आपराधिक प्रकरणों की विवेचना पूर्ण की, जिनमें 269 ट्रेप प्रकरण शामिल हैं। वहीं, 25 अनुपातहीन संपत्ति (छापे) के प्रकरण तथा 64 पद के दुरुपयोग के प्रकरण शामिल रहे हैं। इसके अलावा एजेंसी 52 प्राथमिक जांच प्रकरणों का भी निराकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2022 में प्रदेश के अलग-अलग न्यायालयों में 202 प्रकरणों में चालान प्रस्तुत किए गए। कोर्ट ने 140 प्रकरणों में अंतिम निर्णय पारित किया। इसमें से 98 में अभियुक्तों को दंडित किया गया। इस वर्ष सजा का प्रतिशत 70 प्रतिशत रहा। 2021 की तुलना में 2022 में 7 प्रतिशत अधिक प्रकरणों में सजा सुनाई गई।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed