फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: List of BJP district presidents released, Premsingh Rajput in command in Gwalior Rural

MP BJP: भाजपा जिला अध्यक्ष की पांचवीं सूची में नौ नाम, अब तक 56 घोषित; इंदौर फिर अटका

Thu, 16 Jan 2025 11:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 16 Jan 2025 11:41 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में भाजपा ने गुरुवार को पाढूंना, खरगौन, ग्वालियर ग्रामीण, सीहोर, सतना ..समेत अन्य जिलों के अध्यक्षों की घोषणा की। ग्वालियर ग्रामीण में प्रेमसिंह राजपूत को अध्यक्ष बनाया गया है।  

विज्ञापन
MP News: List of BJP district presidents released, Premsingh Rajput in command in Gwalior Rural
मध्य प्रदेश भाजपा कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव इस महीने में आयोजित किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराने के लिए राज्य के 62 में से 56 जिलों के अध्यक्षों की घोषणा हो गई है। प्रदेश अध्यक्ष के लिए राज्य के 50 प्रतिशत जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा होना जरूरी है। यह संख्या बुधवार को ही पूरी हो गई थी। गुरुवार को नौ और जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई। प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। सूत्रों के अनुसार, चुनाव की तारीख जल्द घोषित की जाएगी। चुनाव प्रक्रिया में नामांकन फॉर्म भरने से लेकर दस्तावेजों की जांच और मतदान तक का कार्य शामिल होता है।
विज्ञापन


अध्यक्ष पद के लिए कई नेता दावेदार 
प्रदेश में वर्तमान में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा है। वीडी शर्मा को पुन: अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना कम है। ऐसे में अध्यक्ष पद की दौड़ में कई नेता सक्रिय हो गए हैं। इनमें से कई के नाम की चर्चा भी शुरू हो गई है। इसमें पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, पूर्व मंत्री अरविंद भदौरिया, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, विधायक हेमंत खंडेलवाल समेत कई वरिष्ठ नेताओं के नाम चर्चा हैं। 
विज्ञापन


नौ और जिला अध्यक्ष घोषित
गुरुवार को नौ जिलों के अध्यक्षों के नाम सामने आए। हालांकि, इंदौर नगर के नाम का इंतजार अब भी बाकी है। भाजपा अब तक कुल 56 नामों का एलान कर चुकी है। छह नामों का सामने आना बाकी है। ये भी शुक्रवार सुबह तक जारी होने की संभावना है। इससे पहले बुधवार को 15, मंगलवार को भाजपा ने 12, सोमवार को 18 और रविवार रात को दो नामों की घोषणा की थी। गुरुवार को जारी नौ नामों में सीहोर में नरेश मेवाड़ा, धार नगर में निलेश भारती, धार ग्रामीण में चंचल पाटीदार, ग्वालियर ग्रामीण में प्रेम सिंह राजपूत, सतना में भगवती प्रसाद पांडे, खरगोन में नंदा ब्रह्माणे, पांढुर्णा में संदीप मोहोड, शहडोल में अमिता चपरा और राजगढ़ में ज्ञान सिंह गुर्जर को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन छह जिलों में इंतजार
अब तक भाजपा पांच चरणों में 56 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों की घोषणा कर चुकी है। इंदौर के अब तक किसी जिला अध्यक्ष का एलान नहीं हुआ है। अब इंदौर नगर, इंदौर ग्रामीण, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों के नाम लंबित हैं।
गुरुवार शाम को सामने आए नौ नामों में सीहोर में नरेश मेवाड़ा, धार नगर में निलेश भारती, धार ग्रामीण में चंचल पाटीदार, ग्वालियर ग्रामीण में प्रेम सिंह राजपूत, सतना में भगवती प्रसाद पांडे, खरगोन में नंदा ब्रह्माणे, पांढुर्णा में संदीप मोहोड, शहडोल में अमिता चपरा और राजगढ़ में ज्ञान सिंह गुर्जर को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।


गुरुवार की सूची में किसे कहां बनाया अध्यक्ष
पांढुर्ना संदीप मोहोड़
खरगोन नंदा ब्राहमने
शहडोल अमिता चपरा
राजगढ़ ज्ञानसिंह गुर्जर
ग्वालियर ग्रामीण प्रेस सिंह राजपूत 
सीहोर नरेश मेवाड़ा
सतना भागवती प्रसाद पाण्डेय
धार निलेश भारती
धार ग्रामीण चंचल पाटीदार  

इन छह नामों पर इंतजार बाकि
अब तक भाजपा पांच चरणों में 56 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों की घोषणा कर चुकी है। इंदौर में अब तक किसी भी जिले के अध्यक्ष का ऐलान नहीं हुआ है। 62 संगठनात्मक जिलों के लिए अध्यक्षों की घोषणा प्रक्रिया में इंदौर नगर, इंदौर ग्रामीण, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिलों के नाम अभी लंबित हैं।

अब तक घोषित हो चुके नाम
भोपाल नगर रविंद्र यति
भोपाल ग्रामीण तीरथ सिंह मीणा
देवास रायसिंह सेंधव
खंडवा राजपाल सिंह तोमर-
मैहर कमलेश सुहाने
श्योपुर शशांक भूषण
अशोकनगर आलोक तिवार
नीमच वंदना खंडेलवाल
उज्जैन ग्रामीण  राजेश धाकड़
रतलाम प्रदीप उपाध्याय
पन्ना बृजेंद्र मिश्रा
शिवपुरी जसमंत जाटव
बुरहानपुर मनोज माने
छतरपुर चंद्रभान गौतम
गुना धर्मेंद्र सिकरवार
हरदा राजेश वर्मा
मउगंज डॉ. राजेंद्र मिश्रा
जबलपुर ग्रामीण राजकुमार पटेल
सीधी देवकुमार सिंह
मंडला प्रफुल्ल मिश्रा
भिंड देवेंद्र नरवरिया
बैतूल सुधाकर पंवार
बड़वानी अजय यादव
नर्मदापुरम् प्रीति शुक्ला
झाबुआ भानु भूरिया
उमरिया आशुतोष अग्रवाल
आगर ओम मालवीय
अलीराजपुर संतोष परवल
सिवनी मीना बिसेन
रीवा वीरेंद्र गुप्ता
रायसेन राकेश शर्मा
मंदसौर राजेश दीक्षित
मुरैना कमलेश कुशवाहा
शाजापुर रवि पांडे
जबलपुर नगर रत्नेश सोनकर
कटनी दीपक टंडन सोनी
ग्वालियर नगर जयप्रकाश राजोरिया
बालाघाट रामकिशोर कांवरे
सागर ग्रामीण रानी पटेल कुशवाह
अनूपपुर हीरा सिंह श्याम
दतिया रघुवीर शरण कुशवाह
दमोह श्याम शिवहरे
सागर श्याम तिवारी
डिंडोरी चमरू नेताम
सिंगरौली सुंदर शाह
पांढुर्ना संदीप मोहोड़
खरगोन नंदा ब्राहमने
शहडोल अमिता चपरा
राजगढ़ ज्ञानसिंह गुर्जर
ग्वालियर ग्रामीण प्रेस सिंह राजपूत 
सीहोर नरेश मेवाड़ा
सतना भागवती प्रसाद पाण्डेय
धार निलेश भारती
धार ग्रामीण चंचल पाटीदार  
उज्जैन नगर संजय अग्रवाल
विदिशा महाराज सिंह दांगी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed