{"_id":"64986961a1af87caa4099665","slug":"mp-news-leader-of-opposition-received-fake-phone-call-in-name-of-rahul-gandhi-s-pa-complaint-to-police-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: राहुल गांधी के पीए के नाम पर नेता प्रतिपक्ष को फर्जी फोन आया, पुलिस से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: राहुल गांधी के पीए के नाम पर नेता प्रतिपक्ष को फर्जी फोन आया, पुलिस से शिकायत
Sun, 25 Jun 2023 09:51 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 25 Jun 2023 09:51 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह को एक व्यक्ति ने वाट्सएप कालिंग कर कहा कि वह राहुल गांधी का पीए बोल रहा है। राहुल गांधी ने अर्जेंट बैठक करने के लिए आपको 24 जून को दिल्ली बुलाया है।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री डॉ. गोविंद सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मप्र विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह को एक शातिर व्यक्ति ने कुछ दिन से वाट्सपए पर खुद को कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पीए बनकर फोन कर रहा है। दो दिन फोन करने के बाद नेता प्रतिपक्ष ने इसकी सच्चाई का पता लगाया और पुलिस ने शिकायत कर दी है। हालांकि पुलिस अभी तक कोई ठोस नतीजे तक नहीं पहुंची है कि फोन कौन व्यक्ति और किस कारण कर रहा था।
जानकारी के अनुसार नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह को एक व्यक्ति ने वाट्सएप कालिंग कर कहा कि वह राहुल गांधी का पीए बोल रहा है। राहुल गांधी ने अर्जेंट बैठक करने के लिए आपको 24 जून को दिल्ली बुलाया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वाट्सएप नहीं सीधे मोबाइल नंबर पर फोन लगाइए, तब स्पष्ट बात हो सकेगी। फोन करने वाले ने कहा कि फोन टेप होते हैं, इसलिए मैं आपको वाट्सएप पर फोन कर रहा हूं। इसके बाद उसने एक बार फिर फोन कर कहा कि आपको राहुल गांधी जरूरी बैठक के लिए 24 को दिल्ली बुला रहे हैं। बार-बार राहुल गांधी के पीए बनकर फोन आने से नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह सचेत हुए और राहुल गांधी के पीए को दिल्ली फोन लगाकर मामला जानना चाहा। नेता प्रतिपक्ष के दिल्ली बात करने पर स्पष्ट हुआ कि राहुल गांधी के कार्यालय से कोई फोन नहीं आया, दिल्ली में कोई बैठक भी नहीं। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष डॉ. सिंह ने पुलिस से इसकी शिकायत की है। हालांकि पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।