फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Leader of Opposition demands live telecast of entire proceedings of budget session, letter written to

MP News: नेता प्रतिपक्ष की मांग बजट सत्र की पूरी कार्रवाई का करें लाइव प्रसारण, विधानसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

Sat, 29 Jun 2024 04:17 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 29 Jun 2024 04:17 PM IST
सार



विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने बजट सत्र की पूरी कार्रवाई का लाइव प्रसारण करने की मांग की है। इसको लेकर सिंघार ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा है। 

विज्ञापन
MP News: Leader of Opposition demands live telecast of entire proceedings of budget session, letter written to
उमंग सिंघार (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा का मानसून सत्र 1 जुलाई से प्रारंभ हो रहा है। इस सत्र में तीन जुलाई को डॉ. मोहन सरकार अपना पहला पूर्ण बजट पेश करेंगी। पूरे सत्र में 19 जुलाई तक 14 बैठके होंगी। अब इस पूरी कार्रवाई का लाइव प्रसारण करने की नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मांग की है। सिंघार ने विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को पत्र लिखा है। इसमें सिंघार ने मांग की है कि 1 जुलाई से शुरू हो रहे सत्र की पूरी कार्रवाई को जनसंपर्क और मीडिया चैनलों के जरिए लाइव प्रसारित की जाए। उन्होंने कहा कि यदि विपक्षी दल के विधायकों का प्रसारण नहीं होता है तो मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री के बजट पर भाषण के लाइव प्रसारण पर भी रोक लगाई जाए। बता दें अभी विधानसभा में बजट की कार्रवाई और राज्यपाल के अभिभाषण का लाइव प्रसारण किया जाता है।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष ने लिखा कि आपसे विधानसभा की संपूर्ण कार्यवाही का लाइव प्रसारण किये जाने के संबंध में अनुरोध किया गया था। सिंघार ने विधानसभा अध्यक्ष को लिखा कि इस संबंध में आपसे पुनः आग्रह है कि सदन की संपूर्ण कार्यवाही को लाइव प्रसारण करने की व्यवस्था सुनिश्चित करने का कष्ट करें। सदन के सभी सदस्यों को उनके क्षेत्र की जनता सुनना/देखना चाहती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed