{"_id":"6738d2d68dd5b96f7e07ca0b","slug":"mp-news-late-madhav-rao-scindia-s-statue-had-to-be-removed-without-permission-engineer-suspended-on-cm-s-in-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: स्व. माधव राव सिंधिया की मूर्ति को बिना अनुमति हटाने पर एक्शन, सीएम के निर्देश पर इंजीनियर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: स्व. माधव राव सिंधिया की मूर्ति को बिना अनुमति हटाने पर एक्शन, सीएम के निर्देश पर इंजीनियर निलंबित
Sat, 16 Nov 2024 10:45 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 16 Nov 2024 10:45 PM IST
सार
कटनी बायपास पर बगैर अनुमति स्व. माधव राव सिंधिया की प्रतिमा को दूसरी जगह शिफ्ट करने की कार्रवाई पर सख्त कार्रवाई की गई है। सीएम के निर्देश पर इंजीनियर्स को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
स्व. माधव राव सिंधिया की मूर्ति को बिना अनुमति हटाने पर कार्रवाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 कटनी बॉयपास मार्ग पर स्व. माधव राव सिंधिया की मूर्ति को बगैर अनुमति के स्थानांतरित करने पर प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की गयी है। निर्माण एजेंसियों के इंजीनियर्स को निलंबित कर दिया गया है। परियोजना निदेशक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण कटनी आनंद प्रसाद ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-30 कटनी-बायपास मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इसमें चाका जंक्शन का विकास कार्य प्रस्तावित है। यहाँ पर स्व. माधव राव सिंधिया जी की मूर्ति पूर्व से स्थापित थी। विकास कार्य के लिये प्रतिमा को स्थानांतरित करने के लिये प्रशासन द्वारा अनुमति प्राप्त कर नये चिन्हित स्थान पर स्थापित की जानी थी। निर्माणकर्ता एजेंसी द्वारा बगैर अनुमति के प्रतिमा स्थानांतरण की जानकारी प्राप्त होने पर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर सख्त कार्रवाई की गयी है।
प्रशासन ने निर्माण कार्य एजेंसी के सीनियर इंजीनियर मनोज वर्मा, इंजीनियर आशीष सिंह परिहार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्राधिकरण अभियंता, टीम लीडर राजेश कुमार नेमा सहायक ब्रिज इंजीनियर दीपक सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को भी कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के अंदर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
प्रशासन ने निर्माण कार्य एजेंसी के सीनियर इंजीनियर मनोज वर्मा, इंजीनियर आशीष सिंह परिहार, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के प्राधिकरण अभियंता, टीम लीडर राजेश कुमार नेमा सहायक ब्रिज इंजीनियर दीपक सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को भी कार्य के प्रति लापरवाही बरतने के संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के अंदर जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
