फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Khajuraho Airport got first position in Madhya Pradesh, eighth position in the country in customer sa

MP News: खजुराहो एयरपोर्ट को मध्य प्रदेश में पहला स्थान, ग्राहक संतुष्टि में देश में आठवीं पॉजिशन

Fri, 17 Jan 2025 10:08 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 17 Jan 2025 10:08 PM IST
सार

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर यह सर्वे किया जाता है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस बार भी खजुराहो एयरपोर्ट ने अपनी उच्च सेवाओं के चलते मध्यप्रदेश के सभी एयरपोर्ट्स को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
MP News: Khajuraho Airport got first position in Madhya Pradesh, eighth position in the country in customer sa
खजुराहो एयरपोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने देश के 63 हवाई अड्डों पर किए गए ग्राहक संतुष्टि सर्वेक्षण 2025 की रिपोर्ट जारी की है। इस सर्वे में मध्य प्रदेश के खजुराहो एयरपोर्ट ने देश में आठवां और राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। यह सर्वे यात्रियों को एयरपोर्ट पर मिलने वाली सुविधाओं और उनकी संतुष्टि पर आधारित होता है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण द्वारा समय-समय पर यह सर्वे किया जाता है, ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इस बार भी खजुराहो एयरपोर्ट ने अपनी उच्च सेवाओं के चलते मध्यप्रदेश के सभी एयरपोर्ट्स को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


इस सर्वे में एयरपोर्ट के विभिन्न मानकों पर मूल्यांकन किया गया, जिनमें यात्रियों की सुविधाएं, कर्मचारी व्यवहार, स्वच्छता, सुरक्षा जांच, पार्किंग सुविधाएं, ट्रॉली उपलब्धता, कतार प्रबंधन, खान-पान सेवाएं, और उड़ान की जानकारी की उपलब्धता शामिल थीं। खजुराहो एयरपोर्ट ने इन सभी पहलुओं पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसके कारण यह प्रतिष्ठित स्थान हासिल हुआ। इसके अलावा, मध्य प्रदेश के अन्य एयरपोर्ट्स में भोपाल को 15वां, ग्वालियर को 10वां और जबलपुर को 22वां स्थान मिला। खजुराहो एयरपोर्ट के निदेशक संतोष सिंह ने इस सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि बेहतर यात्री सेवाओं और सुविधाओं के उत्कृष्ट प्रबंधन का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed