{"_id":"66febe75d19b83139f0f9544","slug":"mp-news-kavita-patidar-said-congress-s-shakti-abhiyan-is-just-a-jingle-the-real-character-of-the-party-is-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कविता पाटीदार बोलीं- कांग्रेस का शक्ति अभियान सिर्फ झुनझुना, पार्टी का असली चरित्र महिला विरोधी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कविता पाटीदार बोलीं- कांग्रेस का शक्ति अभियान सिर्फ झुनझुना, पार्टी का असली चरित्र महिला विरोधी
Thu, 03 Oct 2024 09:31 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 03 Oct 2024 09:31 PM IST
सार
भाजपा ने कांग्रेस के शक्ति अभियान पर पलटवार किया है। भाजपा की राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने सवाल पूछते हुए कहा कि क्या महिला नेतृत्व को उभरने देंगे 'टंच माल' और 'आइटम' की मानसिकता वाले कांग्रेसी? महिलाओं को राजनीति में आगे लाने की बात कर कांग्रेस जनता की आंखों धूल झोंक रही है
विज्ञापन
भाजपा राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार ने कांग्रेस की पत्रकार-वार्ता और उसके 'शक्ति अभियान' पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि जिस कांग्रेस पार्टी का इतिहास महिला उत्पीड़न और उनके शोषण की घटनाओं से भरा रहा हो, वो आज महिलाओं के हित की बात कर रही है। कांग्रेस पार्टी इस अभियान के माध्यम से देश और प्रदेश की माता-बहनों की आंखों में धूल झोंकना चाहती है और उन्हें भ्रमित करने का प्रयास कर रही है, जो एक नौटंकी से ज्यादा कुछ नहीं है। जिनका इतिहास महिला उत्पीड़न और शोषण से भरा, वो महिला हित की बात क्यों करेंगे?
पाटीदार ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास नारी शक्ति के अपमान, उत्पीड़न और शोषण की घटनाओं से भरा पड़ा है। चाहे तंदूर में जलाई गई नैना साहनी की कहानी हो, अग्निस्नान पर विवश सरला मिश्रा का मामला हो, या फिर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के ही बंगले पर सोनिया भारद्वाज द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की घटना हो, इन सभी में कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा दिखाई देता है। पाटीदार ने कहा कि कांग्रेस के जो नेता आज 'शक्ति अभियान' का झुनझुना दिखाकर महिलाओं के लिए मीठी-मीठी बातें कर रहे हैं, यही कांग्रेसी उन्हें 'टंच माल' और 'आइटम' कहकर संबोधित करते हैं। क्या महिलाओं के प्रति ऐसी जहरीली सोच रखने वाले कांग्रेस के नेता महिला नेतृत्व को उभरने देंगे?
पाटीदार कहा कि युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह ने मध्यप्रदेश सरकार की सर्वाधिक लोकप्रिय लाडली बहना योजना का मजाक उड़ाते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के विरुद्ध एक भ्रामक वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है। यह मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति का मजाक उड़ाना है, राजद्रोह की श्रेणी में आता है तथा प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता का अपमान है। पाटीदार ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के खिलाफ पोस्ट किए गए इस वीडियो में जिस तरह के शब्दों का प्रयोग किया है, वह घोर आपत्तिजनक है। इस तरह की भाषा और शब्दावली प्रदेश की शांति व्यवस्था को बिगाड़ने और समाज में भ्रम तथा खौफ पैदा करने का प्रयास है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।