फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kartikeya got angry on being called 'Yuvraj', said - When Nakulnath was in America, Sikh genocide was

MP News: 'युवराज' कहने पर भड़के कार्तिकेय, बोले- नकुलनाथ जब अमेरिका में थे, देश में सिख नरसंहार हो रहा था

Tue, 23 May 2023 11:04 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 23 May 2023 11:04 AM IST
सार

कार्तिकेय सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि युवराज शब्द आप लोगों के लिए नया नहीं है। आपकी पार्टी में कई युवराज हैं, शहजादें हैं। आपको तो कई बार युवराज-युवराज बोलना पड़ता होगा।

विज्ञापन
MP News: Kartikeya got angry on being called 'Yuvraj', said - When Nakulnath was in America, Sikh genocide was
सीएम के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश में इसी साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले मध्य प्रदेश कांग्रेस और सीएम शिवराज के बेटे कार्तिकेय की सोशल मीडिया पर लड़ाई 'चूल्हें' से शुरू होकर 'युवराज' पर पहुंच गई। प्रदेश कांग्रेस की हे युवराज कर संबोधित पोस्ट में मंदसौर किसान गोली कांड मुद्दे के जिक्र पर कार्तिकेय सिंह ने सिख नरसंहार का मुद्दा उठा निशाना साधा है। 
विज्ञापन


विज्ञापन


कार्तिकेय सिंह चौहान ने सोशल मीडिया पर लिखा कि युवराज शब्द आप लोगों के लिए नया नहीं है। आपकी पार्टी में कई युवराज हैं, शहजादें हैं। आपको तो कई बार युवराज-युवराज बोलना पड़ता होगा। इसलिए आदतन यहां भी लिख दिया। खैर यह छोड़िये भाजपा की वजह से आपकी पार्टी महिलाओं का सम्मान करना सीखने की कोशिश करने लगी है। हालांकि वो आपसे होगा नहीं आपके डीएनए में नहीं हैं। वैसे सुना है बड़े भाई नकुलनाथ जी जब अमेरिका में थे तो देश में सिख नरसंहार हो रहा था? कार्तिकेय ने आगे लिखा कि चुनाव लड़ने का प्रयास कीजिए। उम्मीद करता हूं कि राजनीति के लिए मुद्दे खोजेंगे, परिवार नहीं?
विज्ञापन
विज्ञापन

 

बता दें इससे पहले एमपी कांग्रेस ने कार्तिकेय के ट्वीट पर पलटवार करते हुए 'हे युवराज' कर संबोधित किया था। साथ ही लिखा था कि माता-पिता के प्रति आदर हम सबके मन में हैं, लेकिन आपको उन बहन-बेटियों के दर्द क्यों नहीं दिखता जिनके घर में आपके पिता की दी हुई महंगाई ने कोहराम मचा रखा है। जब आप अमेरिका में पढ़ाई कर रहे थे, तब आपके पिता जी की सरकार मंदसौर में किसानों के बच्चों को गोलियों से भून रही थी।  

ऐसे हुई थी लड़ाई 
सीएम शिवराज ने पत्नी साधना सिंह को विवाह वर्षगांठ की शुभकामनाएं देकर फोटो पोस्ट की थी। इस फोटो में साधना सिंह सिलबट्टे पर कुछ पीस रही है, पास ही चूल्हा जल रहा है। इस पर एमपी कांग्रेस ने पोस्ट किया कि आदरणीय मामी जी, आपकी जल्द ही चूल्हा फूंकने की तकलीफ खत्म होने वाली है। कमलनाथ जी के मुख्यमंत्री बनते ही आपको 500 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। इस पर कार्तिकेय ने लिखा कि कांग्रेस रिश्तों की पवित्रता और प्रेम नहीं समझती। मुद्दाविहीन कांग्रेस हर बात पर राजनीति करती है। इस पोस्ट पर एमपी कांग्रेस ने कार्तिकेय को हे युवराज कर संबोधित कर फिर पोस्ट की।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed