{"_id":"63cd43e8a5a4c61efd3a96c6","slug":"mp-news-kantilal-bhuria-said-will-prepare-a-list-of-officers-going-to-rrs-branch-2023-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कांतिलाल भूरिया बोले- RSS की शाखा में जाने वाले अधिकारियों की लिस्ट तैयार करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कांतिलाल भूरिया बोले- RSS की शाखा में जाने वाले अधिकारियों की लिस्ट तैयार करेंगे
Sun, 22 Jan 2023 07:47 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 22 Jan 2023 07:47 PM IST
सार
पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने मीडिया से कहा कि कई लोग शाखा में जाकर फोटो ले रहे हैं, बीजेपी के कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं उनकी लिस्ट तो तैयार करनी ही पड़ेगी। भूरिया ने कहा कि कर्मचारी अपनी सीमा में रहकर कानून का पालन करें। यदि कर्मचारी अधिकारी अपने मर्यादा के खिलाफ जाकर काम करेंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री और विधायक कांतिलाल भूरिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक कांतिलाल भूरिया ने बड़ा बयान दिया है। रविवार को मीडिया से बात करते हुए भूरिया ने कहा कि दिन में अफसरगीरी रात में राष्ट्रीय स्वयं सेवक (आरएसएस) संंघ की शाखा में जाने की बात अधिकारी करते हैं। आरएसएस की शाखा में जाने वाले अधिकारियों की कांग्रेस लिस्ट तैयार करेगी। ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने मीडिया से कहा कि कई लोग शाखा में जाकर फोटो ले रहे हैं, बीजेपी के कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं उनकी लिस्ट तो तैयार करनी ही पड़ेगी। भूरिया ने कहा कि कर्मचारी अपनी सीमा में रहकर कानून का पालन करें। यदि कर्मचारी अधिकारी अपने मर्यादा के खिलाफ जाकर काम करेंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी में रहकर यह सब करना गलत है। भूरिया ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के सम्मान में बढ़ोतरी की जाएगी। लेकिन दिन में अफसरगीरी रात में आरएसएस की शाखा में जाने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
वहीं, भूरिया ने सीएम शिवराज के बयान पर पलटवार कर कहा कि कमलनाथ जी के अनुभव के बराबर शिवराज जी का अनुभव नहीं हैं। वह प्रैक्टिल बात बोलते और उसे लागू करते है। वह केंद्र में लंबे समय तक रहे। अब राज्य में हैं। भूरिया ने कहा कि सीएम शिवराज हवा में बात करते हैं। वह भाषण देकर भूल जाते हैं। बता दें मुख्यमंत्री ने कमलनाथ के बयानों को कुंठित बताया था। सीएम ने कहा था कि देख लूंगा। निपटा दूंगा। पीस दूंगा। कल के बाद परसों आता है। यह एक सीनियर नेता नहीं बोलता। बता दें कमलनाथ ने टीकमगढ़ के कार्यक्रम में अधिकारियों को बीजेपी के पक्ष में काम करने पर चेतावनी दी थी।