{"_id":"662c8bc49c4414c0f8044c03","slug":"mp-news-kamal-nath-the-people-of-country-rejected-politics-of-hatred-congress-in-strong-position-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कमलनाथ बोले- देश की जनता ने नफरत की राजनीति को नकारा, बेहद मजबूत स्थिति में कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कमलनाथ बोले- देश की जनता ने नफरत की राजनीति को नकारा, बेहद मजबूत स्थिति में कांग्रेस
Sat, 27 Apr 2024 10:53 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 27 Apr 2024 10:53 AM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा- मध्यप्रदेश की 6 सीटों समेत पूरे देश की 88 सीटों पर कांग्रेस बेहद मजबूत स्थिति में है। जनता ने कांग्रेस के पांच न्याय का समर्थन कर देश में परिवर्तन के लिए मतदान किया है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दो चरणों में कम मतदान हुआ है। इसे लेकर कांग्रेस नेता खुश नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेता और मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स कर लिखा- लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के मतदान के बाद स्पष्ट हो गया है कि देश की जनता ने नफरत की राजनीति को नकार दिया है।
विज्ञापन
मध्यप्रदेश की 6 सीटों समेत पूरे देश की 88 सीटों पर कांग्रेस बेहद मजबूत स्थिति में है। जनता ने कांग्रेस के पांच न्याय का समर्थन कर देश में परिवर्तन के लिए मतदान किया है। कांग्रेस और इसके घटक दलों के समर्थन में मतदान करने के लिए देश/मध्यप्रदेश के मतदाताओं का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
विज्ञापन
याद रखें ! आपका एक वोट आपको रोजगार दिला सकता है। आपका एक वोट महंगाई कम कर सकता है। आपका एक वोट आपको कर्जमुक्त कर सकता है। आपका एक वोट आपको फसलों के सही दाम दिला सकता है। आपका एक वोट आपके घर में खुशहाली ला सकता है।
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में कितना मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण में शुक्रवार को 58.35 फीसदी मतदान हुआ, जबकि 2019 में 67.64 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस तरह इसमें 9.29 फीसदी की गिरावट आई। पहले चरण में 67.75 फीसदी वोटिंग हुई थी, जो कि 2019 के 75.24 फीसदी के मुकाबले 7.47 कम थी।
