{"_id":"63ff3cb66ae6dd821b0fad25","slug":"mp-news-kamal-nath-said-false-budget-of-the-false-government-of-the-state-if-our-government-is-formed-wil-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कमलनाथ बोले- प्रदेश की झूठी सरकार का झूठा बजट, हमारी सरकार बनी तो महिलाओं को देंगी 15 सौ रुपए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कमलनाथ बोले- प्रदेश की झूठी सरकार का झूठा बजट, हमारी सरकार बनी तो महिलाओं को देंगी 15 सौ रुपए
Wed, 01 Mar 2023 05:23 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Wed, 01 Mar 2023 05:23 PM IST
सार
शिवराज सरकार के बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि आज का बजट महज एक औपचारिकता मात्र रहा, जिसका उद्देश्य जनता को गुमराह एवं मूर्ख बनाना है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश सरकार के बजट को पूर्व सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश की झूठी सरकार का झूठा बजट बताया है। उन्होंने सरकार की लाडली बहना योजना को लेकर कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो महिलाओं को 1500 रुपये देंगे।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि ये कर्ज, कमीशन और सत्यानाश का बजट है। बजट में सब कुछ 'प्रस्तावित' मात्र किया गया है। यदि हम पिछले वर्ष का बजट देखें तो उसमें भी जो प्रस्तावित प्रावधान थे उसमें से मात्र 55 प्रतिशत का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि यह बजट तो मात्र तीन महीने का है, जिसमें चुनावी घोषणाएं और गुमराह और कलाकारी करने के अलावा और कुछ नहीं किया गया है।
विज्ञापन
कमलनाथ ने कहा कि जमीनी हकीकत यह है कि पिछले वर्ष प्रदेश में 90 लाख युवा बेरोजगार थे। इस वर्ष ये बढ़कर करीब एक करोड़ तक पहुंच गए हैं। पिछले वर्ष कितने स्कूलों में शिक्षक नहीं थे? कितने अस्पतालों में डॉक्टर्स नहीं थे? कमी 25 फीसदी तक हो चुकी है। कमलनाथ ने कहा कि आज का बजट महज एक औपचारिकता मात्र रहा, जिसका उद्देश्य जनता को गुमराह एवं मूर्ख बनाना है।
विज्ञापन
