{"_id":"65c73b1ba6e02516b70fddb1","slug":"mp-news-kamal-nath-said-efforts-are-being-made-to-weaken-the-opposition-in-the-country-only-congress-will-c-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कमलनाथ का आरोप- देश में विपक्ष को कमजोर किया जा रहा है, कांग्रेस ही करेगी तानाशाही का मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कमलनाथ का आरोप- देश में विपक्ष को कमजोर किया जा रहा है, कांग्रेस ही करेगी तानाशाही का मुकाबला
Sat, 10 Feb 2024 04:07 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 10 Feb 2024 04:07 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा का नाम लिए बिना सत्ताधारी दल पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की विचाराधारा ही तानाशाही का मुकाबला करेगी।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता कमलनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भाजपा में जाने की अटकलों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सत्ताधारी दल पर हमले बोले हैं। उन्होंने नाम लिए बिना भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस की विचारधारा ही तानाशाही का मुकाबला कर सकती है।
विज्ञापन
कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि कांग्रेस की विचारधारा सत्य, धर्म और न्याय की विचारधारा है। देश के सभी धर्म, जाति, क्षेत्र, भाषा और विचार के लिए कांग्रेस की विचारधारा में समान स्थान और सम्मान है। कांग्रेस पार्टी के 138 वर्ष के इतिहास में ज्यादातर समय संघर्ष और सेवा में गुजरा है। आजादी की लड़ाई के आंदोलन में तानाशाही से संघर्ष में कांग्रेस के नेताओं में देश सेवा की होड़ लगी रही। आजादी के पश्चात राष्ट्र निर्माण ही कांग्रेस का एकमात्र ध्येय है। उन्होंने कहा कि आज जब देश में विपक्ष को कमजोर करने की कोशिश हो रही है और लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं तब भी कांग्रेस पार्टी और उसकी विचारधारा ही तानाशाही का मुकाबला करेगी और देश को दुनिया का सबसे सुंदर और मजबूत लोकतंत्र बनाएगी। हम गांधी जी, नेहरू जी और अंबेडकर जी के रास्ते पर चलकर स्वर्णिम भारत बनाएंगे।
विज्ञापन
कमलनाथ का यह बयान ऐसे समय आया है, जब अटकलें लग रही हैं कि वह और छिंदवाड़ा से सांसद उनके बेटे नकुलनाथ भाजपा में जा सकते हैं। हालांकि, दोनों ही नेताओं ने कई बार इसे कोरी अफवाह बताया है। विधानसभा में भी उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अन्य भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी, जिसके बाद इन अटकलों को एक बार फिर हवा मिल गई। हालांकि, भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय यह साफ कह चुके हैं कि कमलनाथ के लिए भाजपा के दरवाजे बंद हैं। उन्होंने तो एक कदम आगे बढ़कर यह भी कहा था कि हम जब मार्केट में जाते हैं तो वहां सब्जी-फल ताजे ही खरीदते हैं। कोई बासी फल-सब्जी नहीं खरीदता।
विज्ञापन
