फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Kamal Nath's big announcement, will give 18 thousand rupees per year to women if Congress government

MP News: कमलनाथ का बड़ा ऐलान, कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को प्रतिवर्ष 18 हजार रुपए देंगे

Sun, 05 Mar 2023 02:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 05 Mar 2023 02:35 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में राजनीतिक पार्टियों का पूरा फोकस महिला वोटरों को साधने पर है। दरअसल प्रदेश में करीब 2.60 करोड़ आधी आबादी यानी महिला वोटर्स है। 40 से ज्यादा जिलों में पुरुष वोटर्स से ज्यादा महिला वोटर्स की संख्या है। वर्ष 2018 के चुनाव में पुरुषों का वोट प्रतिशत 75.72 प्रतिशत और महिलाओं का 73.86 प्रतिशत था।

विज्ञापन
MP News: Kamal Nath's big announcement, will give 18 thousand rupees per year to women if Congress government
पूर्व सीएम कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज हो गई है। शिवराज सरकार की लाडली बहना योजना की काट के लिए कांग्रेस ने भी बड़ा ऐलान किया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर महिलाओं को 18 हजार रुपए प्रतिवर्ष आर्थिक सहायता दी जाएगी। पीसीसी चीफ और पूर्व सीएम कलनाथ ने कहा कि मैं मध्यप्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों को एक सुखद सूचना देना चाहता हूं। कुछ महीने बाद आप सब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनाने वाली हैं। कांग्रेस सरकार महिलाओं को प्रतिवर्ष 18 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देगी। यह संसार की सबसे बड़ी महिला सशक्तिकरण योजना बनेगी।कमलनाथ ने कहा कि यह घोषणा किसी घोषणा मशीन की घोषणा नहीं है, जो हर रोज अपनी बात से पलट जाते हैं। कांग्रेस पार्टी ने मध्य प्रदेश की महिलाओं को देश में सबसे अधिक आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया है और हम वह संकल्प पूरा करेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन


लाडली बहना योजना आज होगी लांच 
बता दें शिवराज सरकार लाडली बहना योजना आज मार्च को लांच कर रही है। इस योजना में पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपए यानी साल के 12 हजार रुपए दिये जाएंगे। कमलनाथ की घोषणा को शिवराज सरकार की घोषणा का काट बताया जा रहा है। एक अनुमान के मुताबिक इस वित्तीय वर्ष में करीब 1 करोड़ महिलाएं लाभान्वित होगी। इसके लिए सरकार ने बजट में आठ हजार करोड़ का बजट रखा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
इसलिए आधी आबादी पर फोकस
दरअसल प्रदेश में करीब 2.60 करोड़ आधी आबादी यानी महिला वोटर्स है। 40 से ज्यादा जिलों में पुरुष वोटर्स से ज्यादा महिला वोटर्स की संख्या है। वर्ष 2018 के चुनाव में पुरुषों का वोट प्रतिशत 75.72 प्रतिशत और महिलाओं का 73.86 प्रतिशत था। इस वर्ष महिलाओं के वोट प्रतिशत में 3.75 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। यहीं कारण है कि राजनीतिक पार्टियों का पूरा फोकस महिला वोटरों को साधने पर है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed