फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Journalist Patwari asked sharp questions to Singhar, putting an end to speculations of rift between t

MP News: पत्रकार बन पटवारी ने सिंघार से पूछे तीखे सवाल, दोनों के बीच अनबन की अटकलों को दिया विराम

Thu, 09 May 2024 05:41 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 09 May 2024 05:41 PM IST
सार


मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच सब कुछ ठीक चल रहा है। यह साबित करने के लिए दोनों नेताओं ने साथ में राइड की और पटवारी ने पत्रकार बनकर सिंघार पर कुछ तीखे सवालों की बारिश कर दी। यह वीडियो खुद सिंघार ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। 

विज्ञापन
MP News: Journalist Patwari asked sharp questions to Singhar, putting an end to speculations of rift between t
उमंग सिंघार और जीतू पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच मनमुटाव नहीं है। दोनों साथ में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। दोनों मिलकर पार्टी को आगे बढ़ाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। यह साबित करने के लिए पटवारी खुद पत्रकार बने और उन्होंने सिंघार पर एक के बाद एक तीखे सवाल दागे। कार में सफर करते हुए दोनों ने यह वीडियो शूट किया और अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पटवारी ने उन सभी सवालों के जवाब सिंघार से लिए, जिनके जवाब मीडिया दोनों से पूछ रहा है। अटकलों को विराम देने का यह अनूठा तरीका सोशल मीडिया यूजर्स को भी अच्छा लग रहा है और वीडियो को खूब लाइक और शेयर किया जा रहा है। पत्रकार के तौर पर सवाल पूछते-पूछते पटवारी कुछ मुद्दों पर सिंघार की हां में हां मिलाते और अपने शब्द भी जोड़ते नजर आ रहे हैं। पेश है उनकी आपसी बातचीत के संपादित अंश- 
विज्ञापन


पटवारीः नए प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस में गुटबाजी है। आपका क्या कहना है? 
सिंघारः
हम प्रदेश कांग्रेस में युवाओं को आगे बढ़ा रहे है। इससे भाजपा अफवाह फैला रही है। उन्हें लग रहा है कि नया यूथ जाग रहा है और आगे आ रहा है। कांग्रेस मजबूत हो रही है। इसी वजह से भाजपा यह अफवाह फैला रही है। हम दोनों भाई हैं और कॉलेज के समय से राजनीति कर रहे हैं। 
विज्ञापन


पटवारीः आप नेता प्रतिपक्ष बने, नए प्रदेश अध्यक्ष आए, उसके बाद कई नेताओं ने पार्टी छोड़ दी?  
सिंघारः
कुछ लोग अपनी व्यक्तिगत महत्वकांक्षा के चलते पार्टी छोड़ रहे हैं। (सुरेश) पचौरी जी 74 साल की उम्र में पार्टी छोड़ रहे हैं। रामनिवास (रावत) जी पर कर्जे हो गए है। वह अपने कर्जे उतारने के लिए पार्टी छोड़ रहे है। सबकी अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा है। पार्टी से अपनी आस्था रखने के बजाय व्यक्तिगत आस्था रखने लगे हैं। यह बड़े दुख की बात है। हमें पार्टी के जमीनी कार्यकर्ताओं को देखकर चलना चाहिए। तभी पार्टी मजबूत रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवारीः लोगों के जाने से पार्टी का तो नुकसान हो रहा है। इस पर आपका क्या कहना है? 
सिंघारः
मेरा मानना है कि हर विधानसभा में कांग्रेस मजबूत है। हजारों लोग है। जो बड़े नेता बनना चाहते है, उन्हें मौके मिलेंगे। मुझे नहीं लगता कि किसी विधानसभा में कमी की बात है। 


पटवारीः भाजपा ने पिछली बार 28 सीटें जीती। इस बार 29 पार की बात कर रही है। 
सिंघारः
वे प्रदेश में 29 पार के सपने दिखा रहे है। देश में 400 पार का सपना दिखा रहे हैं। 40 पार्टी की बैसाखी पर भारतीय जनता पार्टी चल रही है। ऐसे में कैसे 400 पार होगा? यह सिर्फ देश के मुख्य मुद्दों से ध्यान भटकाना चाहते हैं। किसान चाहता है कि मेरा कर्ज माफ हो। जिस प्रकार से किसानों को फसलों का भाव नहीं मिलता, जो हर किसान, हर बहन चाहती है। भाजपा आज जुमलेबाजी करना चाहती है। हम न्याय की गारंटी देना चाहते हैं। 8500 रुपए हर बहन को मिले। कांग्रेस की योजनाएं मिल का पत्थर साबित होगी। आदिवासी परिवार का सदस्य आज गुजरात मजदूरी करने जाता है। कांग्रेस 400 रुपये की कानूनी गारंटी दे रही है, जिससे पलायन रुकेगा। वह अपनी पत्नी और बच्चों परिवार के साथ रहेंगे। आज की तारीख में हम 10 से 15 सीटों पर बराबर की टक्कर में है। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल आने वाले समय में निश्चित रूप से बढ़ेगा। ऐसा मुझे विश्वास है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed