{"_id":"65f2ededad75c5cb7e01c8c8","slug":"mp-news-jitu-patwari-said-on-the-defection-of-congress-leaders-man-changes-faith-due-to-greed-and-fear-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कांग्रेस नेताओं के दल बदल पर बोले जीतू पटवारी- लालच और डर से आदमी बदलता है आस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कांग्रेस नेताओं के दल बदल पर बोले जीतू पटवारी- लालच और डर से आदमी बदलता है आस्था
Thu, 14 Mar 2024 06:00 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Thu, 14 Mar 2024 06:00 PM IST
सार
भाजपा के बूथ विजय संकल्प अभियान पर पटवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 370 बेरोजगार ढूंढे, क्योंकि उनको रोजगार देना पड़ेगा। 370 कर्जदार किसान और आत्महत्या करने वाले लोगों को ढूंढे।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश कांग्रेस में नेताओं का पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। इसको लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने तंज कसा कि लालच और डर से आदमी अपनी आस्था बदलता है।
कांग्रेस नेताओं के दलबदल करने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि लालच और डर से आदमी अपनी आस्था बदलता है, जो लोग गए उनको धन्यवाद। पटवारी ने कांग्रेस का इतिहास याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश को आजाद कराया। नेता अपनी आस्था बदल सकता है, लेकिन कार्यकर्ता नहीं। उन्होंने कहा कि हम लोग चुनाव हारे हैं, लेकिन निराश नहीं हैं। वहीं, पटवारी ने चुनाव में अनुशासनहीनता के लिए जिन लोगों को हमने पार्टी से बाहर निकाल दिया था। भाजपा में शामिल होने वालों में 80 प्रतिशत वही लोग हैं।
भाजपा 370 बेरोजगारों को ढूंढे
भाजपा के बूथ विजय संकल्प अभियान पर पटवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी 370 बेरोजगार ढूंढे, क्योंकि उनको रोजगार देना पड़ेगा। 370 कर्जदार किसान और आत्महत्या करने वाले लोगों को ढूंढे। भाजपा अपने धर्म को निभाएं। उन्होंने कहा कि जब बोलते हैं तो कहते हैं कि रावण की भाषा बोल रहे हैं। पटवारी ने कहा लोकतंत्र में रावण की भाषा नहीं चलती। यहां तो जनता माई-बाप है। जनता इनके अहंकार को देखे। जनता इनकी भाषा को सुने। वहीं, ओपिनियन पोल को लेकर कहा कि मैं अपनी बात रख चुका हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो 2014 में जो कहा वह कितना काम हुआ है। किसानों की आय डबल नहीं हुई। पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनी क्या? नहीं बनी। रोजगार नहीं मिला। आज 80 प्रतिशत घरों में नशा है।