फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Jitu Patwari said - Black money could not come from Swiss Bank, but BJP's black money was exposed in

MP News: जीतू पटवारी बोले-स्विस बैंक से काला धन नहीं आ पाया,लेकिन SBI की सूची में भाजपा का काला धन उजागर हुआ

Fri, 15 Mar 2024 05:22 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 15 Mar 2024 05:22 PM IST
सार


कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इलेक्टोरल बॉण्ड से मिले चंदे को लेकर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर गंभीर आरोप लगाए। पटवारी ने कहा कि स्विस बैंक से काला नहीं आ पया, लेकिन एसबीआई की सूची में भाजपा का काला धन उजागर हुआ।  

विज्ञापन
MP News: Jitu Patwari said - Black money could not come from Swiss Bank, but BJP's black money was exposed in
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी - फोटो : x@jitupatwari

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शुक्रवार को मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के सामने कहा था कि स्विस बैंक की सूची लाऊंगा। उन्होंने दावा किया था कि उसमें करोड़ों अरबों का काला धन रखा हुआ है। पटवारी ने कहा कि वह काला धन नहीं आया, लेकिन एसबीआई की सूची आ गई, जिसमें काला धन भाजपा के खातों में दिखा है। उन्होंने कहा कि  6700 करोड़ रूपये इलेक्टोरल बॉण्ड से भाजपा ने बॉण्ड योजना के तहत अपने खातों में डलवायें।  काला धन जो अलग से लिया इससे 100 गुना अधिक होगा। भाजपा में जो खरीद फरोख्त हो रही है वह इसी काले धन से हो रही है। 
विज्ञापन


पटवारी ने प्रधानमंत्री से सवाल पूछते हुए कहा कि 21 कंपनियां ऐसी क्यों निकली जिन पर ईडी, सीबीआई के छापे पड़े। उन कंपनियों ने ही भाजपा को ही बॉण्ड खरीदी में चंदा दिया। उन्होंने कहा कि जब हर व्यक्ति कोविड में सेवा कर रहा था, उस समय प्रधानमंत्री जी कोविड वेक्सीन कंपनी के मालिक पूनावाला से मिले थे। पूनावाला की कंपनी ने 50 करोड़ रूपये भाजपा को चंदा दिया, उसी कंपनी को सारे नियमों को धता बता कर भाजपा ने कोविडशील्ड की अनुमति दी उसी वैक्सीन से आज भी लोग अटैक से मर रहे हैं। भाजपा मौत के सौदागर जैसा काम करती रही।  
विज्ञापन


पटवारी ने कहा कि एसबीआई ने 18871 लोगों की चंदा देने वालों की और 20411 चंदा लेने वालों की सूची दी है। उन्होंने सवाल पूछते हुए कहा कि 2019 के पहले के नाम क्यों छिपाये गये यह स्पष्ट होना चाहिए। बदलाव के लिए, नया भारत बनाने के लिए, महंगाई कम हो उसके लिए भारत की जनता ने मोदी को चुना था लेकिन मोदी जी ने हमेशा झूठ बोला है। कोविड के दौर में भी भाजपा लोगों से चंदा ले रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटवारी ने कहा कि यदि आपके घर में बेरोजगारी नहीं हैं, महंगाई नहीं है, परिवार में कोई बच्चा, परिवार का सदस्य नशा नहीं करता, किसान कर्ज में नहीं है, किसान की आमदनी बढ़ गई है, कोविड में आपको नहीं लूटा गया तो नरेन्द्र मोदी सही प्रधानमंत्री है और यदि इन्हीं सब यातनाओं को देश की जनता यदि सह रही है तो मोदी सही प्रधानमंत्री नहीं है। पटवारी ने आगे कहा कि जनता से यही कहना चाहता हूं कि देश की जनता को अपने हक और अधिकार के लिए विचार करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि  मोदी के झूठ का मुकाबला करना पड़ेगा। लोकतंत्र खतरे में है, उसे बचाना पडे़गा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed