{"_id":"65b7c7224cfe5f29c90b5a36","slug":"mp-news-investigation-of-retired-officers-involved-in-corruption-action-will-be-taken-soon-four-member-comm-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भ्रष्टाचार में शामिल रिटायर्ड अधिकारियों की जांच जल्द होगी कार्रवाई, चार सदस्यीय कमेटी गठित की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भ्रष्टाचार में शामिल रिटायर्ड अधिकारियों की जांच जल्द होगी कार्रवाई, चार सदस्यीय कमेटी गठित की
Mon, 29 Jan 2024 09:11 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Mon, 29 Jan 2024 09:11 PM IST
सार
एमपी सरकार अब सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय अधिकारियों और सेवानिवृत्त हो चुके अधिकारियों के खिलाफ जांच पर जल्द निर्णय लेगी।
विज्ञापन
वल्लभ भवन, भोपाल
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति को लेकर डॉ. मोहन यादव सरकार ने एक और बड़ा निर्णय लिया है। सरकार ने सेवानिवृत्त होने वाले शासकीय अधिकारियों और सेवानिवृत्त हो चुके अधिकारियों के खिलाफ जांच पर जल्द निर्णय लेने के लिए कमेटी गठित की है।
सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से गठित कमेटी में विभाग के अपर मुख्य सचिव विनोद कुमार, नर्मदा घाटी विकास विभाग के अपर प्रमुख सचिव डॉ. राजेश राजौरा, राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव निकुंज श्रीवास्तव, विधि विभाग के सचिव उमेश पांडव को सदस्य बनाया गया है। यह समिति एक सप्ताह में मुख्य सचिव को अपना प्रतिवेदन पेश करेगी।