फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Income tax raids in Bhopal-Indore revealed tax evasion of Rs 250 crore by medical businessmen

MP News: भोपाल-इंदौर में आयकर छापे में मेडिकल कारोबारियों की 250 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

Thu, 04 Sep 2025 10:52 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 04 Sep 2025 10:52 PM IST
सार

राजधानी भोपाल और इंदौर में मेडिकल कारोबारियों पर आयकर विभाग की छापेमार कार्रवाई तीसरे दिन भी जारी रही। जांच में अब तक लगभग 250 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी और बोगस बिलिंग का बड़ा खुलासा हुआ है। विभाग ने भारी नकदी, विदेशी निवेश और रियल एस्टेट से जुड़े संदिग्ध दस्तावेज भी जब्त किए हैं।

विज्ञापन
MP News: Income tax raids in Bhopal-Indore revealed tax evasion of Rs 250 crore by medical businessmen
भोपाल में आईटी विभाग की रेड (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल और इंदौर में आयकर विभाग की जांच तीसरे दिन भी जारी रही। इसमें मेडिकल कारोबारियों की भारी टैक्स चोरी का खुलासा हुआ है। अब तक विभाग को लगभग 250 करोड़ रुपये की बोगस बिलिंग और टैक्स हेराफेरी के सबूत मिले हैं। जांच में सामने आया है कि इंदौर स्थित डीसेंट मेडिकल्स और भोपाल के साइंस हाउस मेडिकल प्राइवेट लिमिटेड में करीब 150 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी की गई है। वहीं, मेडिकल डिवाइस सप्लायर राजेश गुप्ता के ठिकानों से 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की फर्जी बिलिंग के दस्तावेज जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: नरेंद्र प्रताप सिंह प्रदेश के नए उप-लोकायुक्त नियुक्त,हाल ही में प्रमुख सचिव पद से हुए थे रिटायर
विज्ञापन


विदेशी निवेश और रियल एस्टेट से कनेक्शन
आयकर अधिकारियों ने गुप्ता के ठिकानों से 12 लाख रुपये नकद, एक सीज लॉकर और युगांडा में निवेश के सबूत बरामद किए हैं। इसके अलावा, रियल एस्टेट में बड़े स्तर पर निवेश के कागजात भी जब्त किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि लॉकर खोलने के बाद और चौंकाने वाले तथ्य सामने आ सकते हैं। कार्रवाई में दो करोड़ रुपये नकद और बड़ी मात्रा में फर्जी बिलिंग रिकॉर्ड भी बरामद हुए हैं। इंदौर की एमआर-5 कॉलोनी स्थित डीसेंट मेडिकल्स पर तलाशी अभियान अभी भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: जल जीवन मिशन में गड़बड़ी, केंद्र का अतिरिक्त राशि देने से इंकार, 141 इंजीनियरों को नोटिस

मोटा मुनाफा कमाते थे
प्रारंभिक जांच के मुताबिक कारोबारी अन्य राज्यों और विदेशों से कम कीमत पर चिकित्सा उपकरण मंगवाते थे और यहां उन्हें मोटे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते थे। इस प्रक्रिया को फर्जी बिलिंग के जरिए टैक्स बचाने और कालेधन को खपाने का जरिया बनाया गया था। जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीमें भोपाल, इंदौर और मुंबई समेत 30 से ज्यादा स्थानों पर छापे दे चुकी हैं। सबसे बड़ी टैक्स चोरी राजेश गुप्ता और कारोबारी जितेंद्र तिवारी से जुड़ी बताई जा रही है। अब तक करोड़ों की नकदी, संदिग्ध निवेश और फर्जी दस्तावेज विभाग के हाथ लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed