फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: In the state, doctors stopped work for two hours and performed a yagya for the wisdom of the governme

MP News: प्रदेश में डॉक्टरों ने दो घंटे काम बंद कर सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया, मरीज हुए परेशान

Thu, 16 Feb 2023 09:21 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 16 Feb 2023 09:21 PM IST
सार

डॉक्टरों ने प्रतीकात्मक रूप से सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया। यज्ञ में मेडिकल इक्यूपमेंट की आहुति दी गई। इस दौरान अस्पताल आने वाले मरीज परेशान हुए। यह दिक्कत शुक्रवार से और बढ़ने वाली हैं। डॉक्टरों ने 17 फरवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया हैं।

विज्ञापन
MP News: In the state, doctors stopped work for two hours and performed a yagya for the wisdom of the governme
डॉक्टर ने सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के 10 हजार डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे दो घंटे काम बंद किया। इस बीच डॉक्टरों ने प्रतीकात्मक रूप से सरकार की सद्बुद्धि के लिए यज्ञ किया। यज्ञ में मेडिकल इक्यूपमेंट की आहुति दी गई। इस दौरान अस्पताल आने वाले मरीज परेशान हुए। यह दिक्कत शुक्रवार से और बढ़ने वाली हैं। डॉक्टरों ने 17 फरवरी से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का ऐलान किया हैं।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश चिकित्सक महासंघ ने प्रदेश के कई जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में सुबह 10 बजे से 12 बजे तक काम बंद हड़ताल की। इसके चलते अस्पताल आने वाले मरीज इलाज के लिए परेशान होते रहे। भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में दो घंटे काम बंद की वजह से एक दर्जन ऑपरेशन टालने पड़े। ओपीडी में दिखाने आये मरीज भी परेशान होते रहे। यहीं स्थिति जय प्रकाश जिला अस्पताल की थी। चिकित्सक महासंघ ने शुक्रवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल का ऐलान किया है। संंघ ने इमरजेंसी सेवा समेत सभी सेवाएं पूरी तरह से बंद करने की बात कही है। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ने तय माना जा रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहना है कि हड़ताल को देखते हुए मरीजों को किसी भी प्रकार की परेशानी से बचाने के लिए ओपीडी और इमरजेंसी के लिए डॉक्टरों की ड्यूटी लगाई गई हैं।  
विज्ञापन


बता दें चिकित्सक महासंघ के आह्वान पर प्रदेश के जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और भोपाल के गैस राहत अस्पताल के डॉक्टर हड़ताल पर है। डॉक्टर डायनेमिक एश्योर्ड कॅरियर प्रोग्रेशन (डीएसीपी) लागू करने, पुरानी पेंशन बहाली, मेडिकल वर्क में प्रशासनिक अधिकारियों की दखलअंदाजी बंद करने, सीमित संसधानों में काम करने जैसी मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed