फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: In the review meeting of the Tourism Board, the Minister said - I will inspect the project myself, re

MP News: पर्यटन बोर्ड की समीक्षा बैठक में मंत्री बोले-खुद परियोजना का निरीक्षण करूंगा, अधिकारियों को फटकारा

Tue, 05 Nov 2024 11:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 05 Nov 2024 11:04 PM IST
सार

मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड की मंगलवार को पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र भाव सिंह लोधी ने मंत्रालय में समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने कहा कि वह खुद परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे। वहीं, उन्होंने फिल्म सेक्शन की शिकायतों को लेकर अधिकारियों को व्यवस्थित काम करने की समझाइश देते हुए फटकार भी लगाई। 

विज्ञापन
MP News: In the review meeting of the Tourism Board, the Minister said - I will inspect the project myself, re
राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र लोधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति और धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेंद्र लोधी ने मंत्रालय में पर्यटन बोर्ड की समीक्षा में अधिकारियों से कहा कि पर्यटन परियोजनाओं में प्रशिक्षण के साथ साथ युवाओं को रोजगार भी मिले, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। रोजगार के विभिन्न विकल्पों और योजनाओं पर भी कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनमानस और पर्यटकों से जुड़ी परियोजनाओं को धरातल पर वास्तविक रूप से लागू करें। वह स्वयं प्रदेश में दौरा कर पर्यटन परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


मंत्री ने पहली समीक्षा बैठक में अधिकारियों से परिचय लेते समय फिल्म सेक्शन के अधिकारी को फटकार लगाई। मंत्री ने कहा कि आपकी शिकायतें आ रही हैं। व्यवस्थित रूप से काम करें। मंत्री ने अधिकारियों को दमोह और तेंदूखेड़ा मार्ग पर अधिकारियों को मिड वे ट्रीट जैसे सुविधा केंद्र बनाने को लेकर काम करने को कहा। 
विज्ञापन


राज्यमंत्री ने स्वदेश दर्शन और प्रसाद योजना में निर्माणाधीन परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने उज्जैन के बाद मैहर में पर्यटकों की बढ़ी हुई संख्या को देखते हुए निर्देश दिए कि मां शारदा मंदिर को धार्मिक स्थल के रूप में प्रचारित करने और पर्यटन सुविधाओं को विकसित करने पर विशेष ध्यान दें। साथ ही वीरांगना रानी अवंतीबाई के जीवन चरित्र, योगदान और घटनाओं पर आधारित संग्रहालय निर्माण की योजना पर कार्य करें। सभी कार्यों को व्यवस्थित रूप से करें। शिकायत का मौका न दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed