फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: In the milk purification campaign in the state, two thousand samples were taken in four days, Commiss

MP News: प्रदेश में दूध शुद्धिकरण अभियान में चार दिन में दो हजार नमूने लिए,आयुक्त के निर्देश- सख्त हो कार्रवाई

Mon, 06 Mar 2023 10:59 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 06 Mar 2023 10:59 PM IST
सार

प्रदेश में खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने दूध के शुद्धिकरण का विशेष अभियान के लिए निर्देश जारी किए है। इसके साथ ही आयुक्त ने मिलावटखोरों पर सीधे सख्त कार्रवाई करने को कहा है। 

विज्ञापन
MP News: In the milk purification campaign in the state, two thousand samples were taken in four days, Commiss
दूध - फोटो : istock

विस्तार

प्रदेश में दूध के शुद्धिकरण का विशेष अभियान दो मार्च से लगातार जारी है। पांच मार्च तक अभियान के तहत प्रदेश भर में करीब दो हजार नमूने एकत्रिए किए गए है। यह विभाग के एक महीने के लक्ष्य से ज्यादा है। होली के त्यौहार पर दूध और दूध से बने उत्पादों में मिलावट करने वालों पर कार्रवाई के लिए विभाग सख्त है। इस मामले में खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने अधिकारियों को सीधे कार्रवाई करने के निर्देश दिये गए है। इसके बाद पांच मार्च को विभाग के अधिकारियों ने दूध एवं दुग्ध उत्पादों के 152 लीगल नमूने, 51 सर्विलेंस नमूने, 87 चलित खाद्य प्रयोगशाला एवं 498 नमूने मैजिक बॉक्स के माध्यम से कुल 788 लिए गए। इस प्रकार 2 मार्च से 5 मार्च तक कुल दूध एवं दूध उत्पादों के 2031 नमूने खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा जांच करने लिए गए। इसमें पनीर फैक्ट्री पर 36 लाख रुपए कीमत का पाप आईल जब्त किया गया। 
विज्ञापन

 
विभाग की तरफ से चलित खाद्य प्रयोगशालाओं, मैजिक बॉक्स के माध्यम से दैनिक उपयोग किए जा रहे दूध एवं दूध उत्पादों की जांच मौके पर ही की जा रही है। इसके अलावा जिलों में कलेक्शन सेंटर, चिलिंग प्लांट, दूध का परिवहन करने वाले वाहन एवं मावा, पनीर, घी के खाद्य कारोबारियों के प्रतिष्ठानों की जांच अभियान के अंतर्गत की जा रही है।
विज्ञापन


प्रदेश में खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. सुदाम खाड़े ने दूध के शुद्धिकरण का विशेष अभियान के लिए निर्देश जारी किए है। इसके साथ ही आयुक्त ने मिलावटखोरों पर सीधे सख्त कार्रवाई करने को कहा है। अब तक की कार्रवाई में दूध के करीब 700, मावा के 254, पनीर के 197, घी के 154 और अन्य दूध उत्पाद के 719 नमूने लिए गए। इसमें विभाग ने 1944 किलो दूध एवं दूध से बने उत्पाद जब्त किए गए। जिसकी कीमत करी चार लाखप रुपए है। वहीं, पनीर फैक्ट्री पर 36 लाख रुपए कीमत का पाप आईल जब्त किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed