{"_id":"683b1f6b6dd5e2faed0a9a67","slug":"mp-news-in-a-conversation-with-pm-modi-handloom-weaver-hemalata-said-i-could-not-believe-it-now-everyone-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: PM मोदी से बातचीत में हैंडलूम बुनकर हेमलता बोलीं– 'यकीन ही नहीं हुआ, अब सब मुझे पहचान रहे हैं'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: PM मोदी से बातचीत में हैंडलूम बुनकर हेमलता बोलीं– 'यकीन ही नहीं हुआ, अब सब मुझे पहचान रहे हैं'
Sat, 31 May 2025 08:55 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, भोपाल, मध्य प्रदेश
Published by: आनंद पवार
Updated Sat, 31 May 2025 08:55 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर भोपाल में आयोजित महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में विशेष प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस प्रदर्शनी में अहिल्याबाई के सुशासन, महिला स्वावलंबन एवं धार्मिक स्थलों के उन्नयन के प्रयासों को चित्रित करने वाले ऐतिहासिक दस्तावेज, पुस्तकें और शोध पत्र प्रस्तुत किए गए थे।
विज्ञापन
पीएम मोदी बुनकर हेमलता से बात करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर महिला सशक्तिकरण महासम्मेलन में लोकमाता देवी अहिल्याबाई पर केंद्रित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। लोकमाता अहिल्या बाई द्वारा सुशासन, महिला स्वावलंबन, धार्मिक स्थलों के उन्नयन के लिए संचालित गतिविधियों को प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है। इसके साथ ही देवी अहिल्या बाई पर केंद्रित पुस्तकें और शोध पत्र भी यहां प्रदर्शित किया गया।
ये भी पढ़ें- MP News: PM के साथ मंच पर नारी शक्तियों को जगह, सिंदूरी साड़ी पहन पहुंची महिलाएं, गूंजे मोदी-मोदी के नारे
प्रधानमंत्री मोदी ने हथकरघा-हस्तशिल्प को समर्पित महिलाओं और ड्रोन दीदी से संवाद किया। हैंडलूम बुनकर हेमलता से प्रधानमंत्री ने बातचीत की। हेमलता ने बताया कि जब हाथ से बुनाई करने वाला काम करती हूं, तब सोचती नहीं थी कि कभी प्रधानमंत्री से मिलूंगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनसे साड़ी बनाने की प्रक्रिया को समझा। पीएम से मिलकर अच्छा लगा। मुझे तो विश्वास ही नहीं हुआ कि मोदी जी हैं। हेमलता ने हंसते हुए कहा कि हम तो फेमस हो गए। उन्होंने बताया कि उनको लोगों के फोन आ रहे है कि तुम प्रधानमंत्री से मिली हो।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP News: पीएम मोदी का मंच पर चार महिलाओं ने किया स्वागत, जानिए क्या है उनकी खासियत
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रदेश में महिला सशक्तिकरण के लिए जारी गतिविधियों, ग्रामीण आवास योजना, ग्रामीण पर्यटन, कृषि आदि क्षेत्र में महिलाओं द्वारा की जा रही पहल और ग्रामीण व नगरीय निकायों में महिला प्रतिनिधित्व के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की। प्रधानमंत्री ने प्रदर्शनी में प्रदेश में अधोसंरचना विकास के अंतर्गत संचालित गतिविधियों, धार्मिक लोकों के विकास, सहित राज्य की अन्य विकासोन्मुखी नवाचारों का भी अवलोकन किया।