फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Honeytrap scandal accused Aarti Dayal arrested in Bengaluru, colleague files charge of theft of Rs 10

MP News: हनीट्रैप कांड की आरोपी आरती दयाल बेंगलुरु में गिरफ्तार, सहकर्मी ने दर्ज कराया 10 लाख की चोरी का आरोप

Fri, 15 Sep 2023 12:01 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 15 Sep 2023 12:01 PM IST
सार

बेंगलुरु पुलिस के अनुसार आरती दयाल ने सहकर्मी के साथ एक ही कमरे में रहती थी। सहकर्मी ने 10 लाख रुपए के जेवर चोरी करने का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन
MP News: Honeytrap scandal accused Aarti Dayal arrested in Bengaluru, colleague files charge of theft of Rs 10
आरती दयाल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश की राजनीति और प्रशासनिक गलियारों में हड़कंप मचाने वाले हनीट्रैप कांड की आरोपी आरती दयाल को बेंगलुरु पुलिस ने दस लाख रुपए की चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। आरती दयाल हनीट्रैप कांड में  जमानत पर जेल से बाहर है और बेंगलुरु में स्थित एक स्पा सेंटर में फिजियो थेरेपिस्ट का कार्य कर रही थी। आरती दयाल की सहकर्मी ने कमरे से 10 लाख रुपए का सामान चोरी करने का मामला दर्ज कराया है। बेंगलुरु की महादेवपुरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरती दयाल के खिलाफ 6 सितंबर को चोरी का मामला दर्ज किया गया था। आरती गिरफ्तारी के बाद बेंगलुरु की जेल में बंद है। बेंगलुरु पुलिस ने मप्र के पुलिस मुख्यालय को यह सूचना भेजी है। 
विज्ञापन

 
10 लाख के जेवर चुराए हैं
बेंगलुरु पुलिस के अनुसार आरती दयाल ने सहकर्मी के साथ एक ही कमरे में रहती थी। सहकर्मी ने 10 लाख रुपए के जेवर चोरी करने का मामला दर्ज कराया है। पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। उसके साथ रहने वाले बाकी लोगों की भी पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed