फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: High-profile dispute between SDM and TI in Jhabua, Collector comes in support of SDM

MP News: झाबुआ में एसडीएम और टीआई के बीच हाई-प्रोफाइल विवाद, SDM के सपोर्ट में आई कलेक्टर

Mon, 14 Oct 2024 04:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 14 Oct 2024 04:05 PM IST
सार


झाबुआ में एक आईएएस अधिकारी और टीआई के बीच टकराव का मामला बढ़ता जा रहा है। अब इसमें झाबुआ कलेक्टर ने भी हस्तक्षेप किया है। उन्होंने एसडीएम के समर्थन में वरिष्ठ अधिकारियों को टीआई के खिलाफ शिकायत पत्र भेजा है। 

 

विज्ञापन
MP News: High-profile dispute between SDM and TI in Jhabua, Collector comes in support of SDM
एसडीएम तनुश्री मीना और टीआई वाल्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झाबुआ जिले में प्रशासनिक और पुलिस विभाग के बीच एक हाई-प्रोफाइल विवाद ने तूल पकड़ लिया है। यह विवाद 2022 बैच की आईएएस अधिकारी और एसडीएम तनुश्री मीना तथा पेटलावद थाने के टीआई प्रदीप वाल्टर के बीच है। मामूली घटना से शुरू हुआ यह विवाद अब गंभीर रूप ले चुका है, जिसके चलते कलेक्टर नेहा मीना ने भी हस्तक्षेप करते हुए टीआई के खिलाफ वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत पत्र भेजा है। 
विज्ञापन

एसडीएम की शिकायत पर कलेक्टर नेहा मीना ने भी अपना समर्थन दिया। उन्होंने टीआई वाल्टर के खिलाफ वरिष्ठ अधिकारियों को पत्र जारी कर उनके आचरण की लिखित शिकायत की और उचित कार्रवाई की मांग की। इस विवाद के चलते प्रशासनिक और पुलिस दोनों विभागों के बीच तालमेल में खटास आने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


कुर्सी पर बैठने को लेकर शुरू हुआ विवाद 
बताया जा रहा है कि इस विवाद की शुरुआत 27 सितंबर 2024 को एक बैठक के दौरान हुई, जब एसडीएम तनुश्री मीना ने कानून व्यवस्था पर चर्चा के लिए एसडीओपी और टीआई प्रदीप वाल्टर को बुलाया। बैठक में एसडीओपी पहले से कुर्सी पर बैठे थे, जिसे देखकर टीआई वाल्टर भी बैठ गए। इस पर एसडीएम ने आपत्ति जताई कि टीआई ने बिना अनुमति के बैठना अनुशासन का उल्लंघन किया है। इस बात पर टीआई नाराज हो गए और बिना बैठक पूरी किए बाहर चले गए। इसके बाद फोन पर भी दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने की टीआई की शिकायत 
बैठक के बाद एसडीएम तनुश्री मीना ने कलेक्टर नेहा मीना को टीआई वाल्टर के खिलाफ एक शिकायती पत्र भेजा, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि टीआई ने उनके प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया और आक्रामक व्यवहार दिखाया। एसडीएम के अनुसार, जब टीआई से कुछ सवाल पूछे गए तो उन्होंने न केवल अनुचित तरीके से जवाब दिया बल्कि निंदनीय व्यवहार भी किया। इसके बाद, एसडीएम ने उन्हें कार्यालय से बाहर जाने के लिए कहा।

जनसुनवाई में अनुपस्थिति पर नोटिस 
विवाद यहीं नहीं थमा। एसडीएम तनुश्री मीना ने टीआई वाल्टर को जनसुनवाई में अनुपस्थित रहने को लेकर एक नोटिस जारी किया। हर मंगलवार को जनसुनवाई आयोजित की जाती है, लेकिन टीआई वाल्टर इसमें अनुपस्थित रहते थे, जिससे जनसमस्याओं के निराकरण में दिक्कतें आ रही थीं। एसडीएम ने नोटिस में कहा कि टीआई इस संबंध में स्पष्टीकरण दें, अन्यथा वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी जाएगी।


ईगो क्लैश को बताया जा रहा विवाद का कारण 
तनुश्री मीना 2022 बैच की आईएएस अधिकारी हैं और हाल ही में सितंबर 2024 में झाबुआ में एसडीएम के पद पर नियुक्त हुई हैं। इससे पहले वे छिंदवाड़ा में सहायक कलेक्टर के रूप में कार्यरत थीं। वहीं, टीआई प्रदीप वाल्टर 2000 बैच के सब-इंस्पेक्टर हैं और प्रमोशन के बाद अब टीआई के पद पर कार्यरत हैं। दोनों अधिकारियों की कार्यशैली अच्छी मानी जाती है, लेकिन ईगो क्लैश के कारण यह विवाद तूल पकड़ चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed