फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Haryana CM Dr. Yadav said - Rahul Gandhi has failed twice, now he will fail again for the third time.

MP News: हरियाणा में सीएम डॉ. यादव बोले- राहुल गांधी दो बार फेल हो चुके, अब तीसरी बार फिर फेल होंगे

Thu, 03 Oct 2024 09:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 03 Oct 2024 09:31 PM IST
सार


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को हरियाणा के झज्जर जिले के ग्राम मातनहेल एवं भिवानी जिले के तोशाम विधानसभा के तोशाम में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में किया रोड शो किया। 

विज्ञापन
MP News: Haryana CM Dr. Yadav said - Rahul Gandhi has failed twice, now he will fail again for the third time.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन गुरुवार को पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में जिला झज्जर के मातनहेल और भिवानी जिले के तोशाम विधानसभा के तोशाम में रोड शो कर पार्टी प्रत्याशियों को ज्यादा से ज्यादा मतों से जिताने की अपील आम जनता से की है। मुख्यमंत्री ने रोड शो के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी हरियाणा में पिछले दो चुनावों में फेल हो चुके हैं और अब तीसरी बार हरियाणा में भी फेल होंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा की जनता बहुत समझदार है। यहां की जनता अपने प्रदेश और देश के विकास के लिए भाजपा को ही अपना आशीर्वाद दे रही है। झज्जर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कप्तान बिरधाना और तोशाम विधानसभा से पार्टी प्रत्याशी व पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बंसीलाल की पोती श्रुति चौधरी क्षेत्र के विकास के प्रति प्रतिबद्ध हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में अभी डबल इंजन की सरकार कार्य कर रही है। विपक्षी दलों के पास विकास का कोई विजन नहीं है। हरियाणा के विकास के लिए भाजपा यहां तीसरी बार ऐतिहासिक बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है। मुख्यमंत्री ने झज्जर विधानसभा में लगभग 15 किमी लंबा रोड शो किया। उनका काफिला मातनहेल, तुच्छकवास, खेड़ी और खातिवास से निकला। तोशाम विधानसभा के तोशाम में आयोजित रोड शो डॉ. यादव का स्वागत किया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed