फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Government increased the age limit of direct recruitment, now 3 years relaxation in maximum age limit

MP News: सरकार ने सीधी भर्ती की आयु सीमा बढ़ाई, अब अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट

Tue, 20 Dec 2022 10:42 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Tue, 20 Dec 2022 10:42 AM IST
सार

सरकार ने सीधी भर्ती की आयु सीमा में तीन साल की छूट के आदेश जारी किए गए है। कोरोनाकाल में भर्ती प्रक्रिया नहीं होने के चलते यह फैसला लिया गया। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी किए। 

विज्ञापन
MP News: Government increased the age limit of direct recruitment, now 3 years relaxation in maximum age limit
वल्लभ भवन- भोपाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवओं को सरकार ने बढ़ी राहत दी है। सरकार ने सीधी भर्ती की आयु सीमा बढ़ा दी है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार का आदेश जारी कर दिए।
विज्ञापन

 
कोरोना काल में भर्ती प्रक्रिया नहीं होने से कई तैयारी कर रहे युवा आयु सीमा पूरी होने के कारण सीधी भर्ती में आवेदन करने के लिए अयोग्य हो गए थे। उनकी तरफ से लगातार सरकार से आयु सीमा बढ़ाने की मांग की जा रही थी। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के उप सचिव गिरीश शर्मा के हस्ताक्षर से आदेश जारी किए गए। यह छूट वर्दीधारी पदों की भर्ती के लिए होगी।
विज्ञापन


सरकार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया कि कोविड-19 के कारण विगत तीन वर्षों में भर्ती परीक्षा नियमित आयोजित नहीं की जा सकी है। अत: अभ्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन दिसंबर 2023 तक अभ्यार्थियों की अधिकतम आयु सीमा में तीन वर्षों की छूट भरे जाने वाले पदों के संबंध में प्रथम विज्ञापन में प्रदान करता हैं। बता दें इससे प्रदेश के बड़ी संख्या में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे बेरोजगार युवाओं को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed