फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Good news came from Kuno National Park, female cheetah 'Nirva' gave birth to cubs, CM congratulated

MP News: कूनो नेशनल पार्क से आई खुशखबरी: मादा चीता 'निर्वा' ने चार शावकों को जन्म दिया, सीएम ने दी बधाई

Mon, 25 Nov 2024 11:49 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Mon, 25 Nov 2024 11:49 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से लाई गई मादा चीता 'निर्वा' ने चार शावकों को जन्म दिया है। इस खुशखबरी के साथ कूनो में चीतों का कुनबा और भी बढ़ गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बधाई दी है। 

विज्ञापन
MP News: Good news came from Kuno National Park, female cheetah 'Nirva' gave birth to cubs, CM congratulated
प्रोजेक्ट चीता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कूनो नेशनल पार्क में दक्षिण अफ्रीका से लाई गई माता चीता निर्वा ने शावकों को जन्म दिया है। कूनों में अब चीतों और शावकों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। कूनो में शावकों के जन्म की खबर सुनते ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई दी। उन्होंने लिखा कि गूंजी किलकारियां, कूनो में आईं खुशियां। आज चीता प्रोजेक्ट को बड़ी उपलब्धि प्राप्त हुई है। हमारे ‘चीता स्टेट’ मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ‘निर्वा’ ने शावकों को जन्म दिया है। जल्द ही वन विभाग निर्वा के शावकों की संख्या की पुष्टि करेगा। चीता प्रोजेक्ट के संरक्षण में सम्मिलित सभी वन्यकर्मियों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप निरंतर अपने समर्पित प्रयासों से पर्यावरण संरक्षण और पारिस्थितिकी संतुलन में योगदान करते रहें।  बता दें अब तक कूनों में 12 वयस्क और 12 शावक चीते मौजूद थे। अब चार शावकों के साथ इनकी कुल संख्या 28 हो गई है। 
विज्ञापन


कूनो में चीता प्रोजेक्ट की सफलता
कूनो नेशनल पार्क में पिछले कुछ वर्षों से चीता प्रोजेक्ट के तहत चीतों का पुनर्वास किया जा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य भारत में विलुप्त हो चुकी चीता प्रजाति को फिर से लाना और पारिस्थितिकी तंत्र में उनका योगदान सुनिश्चित करना है। 
विज्ञापन

 
आने वाली चुनौतियां और उम्मीदें
हालांकि, शावकों की संख्या की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है, लेकिन यह घटना कूनो नेशनल पार्क और चीता प्रोजेक्ट के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। इसके साथ ही वन विभाग और चीता प्रोजेक्ट से जुड़े सभी कर्मचारियों के लिए यह एक प्रेरणादायक क्षण है। आने वाले दिनों में शावकों की पूरी जानकारी प्राप्त होने के बाद उनकी देखभाल और संरक्षण को लेकर कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed