फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Ganga Jamna school operator's hostel and clothing showroom named 'Shri Ram' in Bhopal, corporation pa

MP News: गंगा जमना स्कूल संचालक का भोपाल में 'श्री राम' नाम से हॉस्टल और कपड़ों शोरूम, निगम ने चिपकाया नोटिस

Sat, 10 Jun 2023 09:00 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sat, 10 Jun 2023 09:00 PM IST
सार

नगर निगम ने बिल्डिंग के मालिक मो. राशिद के नाम से नोटिस चस्पा किया है। इसमें 12 बिन्दुओं में तीन दिन में जवाब देने के लिए कहा गया है। नोटिस में बिल्डिंग परमिशन, संपत्ति कर की जानकारी, भवन निर्माण पूरा होने समेत अन्य जानकारी मांगी है। 

विज्ञापन
MP News: Ganga Jamna school operator's hostel and clothing showroom named 'Shri Ram' in Bhopal, corporation pa
भोपाल स्थित गंगा जमना बिल्डिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दमोह के गंगा जमना स्कूल संचालक का भोपाल में 'श्री राम' नाम से हॉस्टल और कपड़ो का शोरूम है। अशोक गार्डन क्षेत्र में गंगा जमना नाम से बिल्डिंग है। जिसमें बॉयज हॉस्टल, रेडीमेड गारमेंट्स और कपड़ों का शोरूम है। भोपाल नगर निगम ने बिल्डिंग चस्पा कर कई बिन्दुओं पर जानकारी मांगी है। बता दें दमोह स्थित गंगा जमना स्कूल में हिंदू लड़कियों को हिजाम पहनाने और धर्मांतरण के आरोप लगे है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्कूल की शिकायत के बाद मामले की जांच के निर्देश दिए है। इसके बाद स्टेट जीएसटी ने शुक्रवार को इदरीश खान के ठिकानों पर छापे मारी की थी। वहीं, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने ट्वीट कर लिखा था कि गंगा जमना गुप द्वारा भोपाल में हॉस्टल संचालित करने की सूचना है। इसका नाम श्री राम हॉस्टल होने की जनकारी मिली है। प्रबंधक भी अपना नाम उपाधाय बता रहा है। क्या पहचान बदल के हॉस्टल चलाया जा रहा है।  इसके बाद नगर निगम ने अशोक गार्डन स्थित बिल्डिंग पहुंची, लेकिन यहां कोई नहीं मिला। यहां पर कमरों में ताला लगा मिला। प्रथम तल पर हॉस्टल का संचालन हो रहा है। जिसमें उर्दू में कुछ पोस्टर लगे हुए है। 
विज्ञापन


नगर निगम ने बिल्डिंग के मालिक मो. राशिद के नाम से नोटिस चस्पा किया है। इसमें 12 बिन्दुओं में तीन दिन में जवाब देने के लिए कहा गया है। नोटिस में बिल्डिंग परमिशन, संपत्ति कर की जानकारी, भवन निर्माण पूरा होने की जानकारी, भवन अथवा भूम के आवंटन एवं आधपत्य की प्रमाणित जानकारी, भवन की किरायेदारी की पूरी जानकारी और किराएनामे की सत्यापित छायाप्रति देने के लिए कहा गया है। जानकारी के अनुसार राशिद 
विज्ञापन
विज्ञापन

इदरीश खान के रिश्तेदार बताए जा रहे है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed