फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Former Vice President Dhankhar said – God forbid anyone gets trapped in the narrative…, I am not givi

Jagdeep Dhankhar: पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ बोले- भगवान करे कोई नैरेटिव में ना फंसे..., अपना उदाहरण नहीं दे रहा

Fri, 21 Nov 2025 07:44 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 21 Nov 2025 07:44 PM IST
सार

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ भोपाल के कार्यक्रम में कहा कि भगवान करें कोई नैरेटिव के चक्कर में ना फंस जाए, इस चक्रव्यूह में कोई फंस गया तो निकलना बड़ा मुश्किल हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं अपना उदाहरण नहीं दे रहा हूं। 
 

विज्ञापन
MP News: Former Vice President Dhankhar said – God forbid anyone gets trapped in the narrative…, I am not givi
पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी भोपाल में आरएसएस के अखिल भारतीय सहकार्यवाह डॉ. मनमोहन वैद्य द्वारा लिखित पुस्तक ‘हम और यह विश्व’ के विमोचन कार्यक्रम में पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शामिल हुए और उन्होंने पुस्तक का विमोचन किया। धनखड़ ने कहा कि भगवान करें कोई नैरेटिव के चक्कर में ना फंस जाए, इस चक्रव्यूह में कोई फंस गया तो निकलना बड़ा मुश्किल है, हालांकि उन्होंने तुरंत यह भी कहा कि मैं अपना उदाहरण नहीं दे रहा हूं।

विज्ञापन


शुक्रवार को रवींद्र भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि राष्ट्र का कॉन्सेप्ट बहुत सीमित कर दिया है। समय की वजह से मेरा पूरा गला खुल नहीं पाया। धनखड़ ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा कि भविष्य निर्माण के लिए पुस्तकें प्रेरणादायक हैं। आठ वर्षों में समय-समय पर लिखे गए लेखों का यह संग्रह है। एक बात यह पुस्तक निश्चित रूप से करती है वह है सोए हुए को जगा देती है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  MP News: फैशन डिजाइनर ने AIG राजेश मिश्रा पर ठगी और शारीरिक-मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए, जांच शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन


जागकर जो सोया है, उसे नहीं जगा सकते
उन्होंने आगे कहा कि मैंने विचार विमर्श के बाद तय किया है कि आगे मैं अंग्रेजी में अपना संबोधन करूंगा, क्योंकि जो समझना नहीं चाहते, हर हाल में धूमिल करना चाहते हैं। उनको मेरा मंतव्य पता नहीं लगेगा। मैं उनकी खास भाषा में बात नहीं करूंगा। उन्होंने आगे कहा कि यह बहुत पुरानी बात है और बड़ी मुश्किल है। जो सोया हुआ है, उसे जगा सकते हैं पर, जो जागकर भी सोया हुआ है, उसे नहीं जगा सकते। 


ये भी पढ़ें-  MP News: पूर्व उपराष्ट्रपति धनखड़ पहुंचे भोपाल, दिग्विजय बोले- कोई मंत्री लेने तक नहीं पहुंचा, दुर्भाग्यपूर्ण

फ्लाइट के चक्कर में कर्तव्य नहीं छोड़ सकता
कार्यक्रम के बीच धनखड़ को फ्लाइट का समय याद दिलाने पर उन्होंने कहा कि मैं फ्लाइट पकड़ने की चिंता में अपने कर्त्तव्य को नहीं छोड़ सकता। वहीं, कार्यक्रम में मनमोहन वैद्य ने कहा कि संघ के तृतीय वर्ग के प्रशिक्षण वर्ग में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को बुलाया गया था। वह आरएसएस ज्वाइन नहीं करने वाले थे, सिर्फ संबोधन देने वाले थे। उनका बेवजह विरोध देखकर मैंने लेखन की शुरुआत की। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में वृंदावन के श्रीआनंदम धाम आश्रम के पीठाधीश्वर ऋतेश्वर महाराज भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में शामिल होने भोपाल पहुंचे जगदीप धनखड़ का उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद पहली बार सार्वजनिक संबोधन था। 



ये भी पढ़ें-  MP NEWS: भोपाल में आज पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ करेंगे पुस्तक विमोचन कार्यक्रम को संबोधित

भाजपा की नीति यूज एंड थ्रो की : दिग्विजय 
धनखड़ के भोपाल पहुंचने पर भी सियासत तेज हो गई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने पूर्व उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए प्रदेश सरकार या भाजपा के किसी नेता के नहीं पहुंचने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए वही प्रमुख होता है, जो उनके काम आए। भाजपा की नीति यूज एंड थ्रो की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed