फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Former minister Sadhau said in nursing scam - We made a transparent system, derecognized fake college

MP News:नर्सिंग घोटाले में पूर्व मंत्री साधौ बोलीं-हमने पारदर्शी सिस्टम बनाया,फर्जी कॉलेजों की मान्यता खत्म क

Sun, 30 Jun 2024 10:05 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 30 Jun 2024 10:05 PM IST
सार

प्रदेश में कमलनाथ सरकार के समय चिकित्सा शिक्षा मंत्री रहे विजयलक्ष्मी साधौ ने भाजपा के आरोपों पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हमने पारदर्शी सिस्टम बनाया और फर्जी कॉलेजों की मान्यता खत्म की। 

विज्ञापन
MP News: Former minister Sadhau said in nursing scam - We made a transparent system, derecognized fake college
पूर्व मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा नेताओं के नर्सिंग घोटाले में कमलनाथ सरकार को घेरने पर तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री विजयलक्ष्मी साधौ का बयान आया है। साधौ ने कहा कि हमने फर्जी कॉलेजों की मान्यता खत्म की और पारदर्शी सिस्टम बनाया। कांग्रेस सरकार में विजयलक्ष्मी साधौ चिकित्सा शिक्षा मंत्री थीं। उनके कार्यकाल में नर्सिंग कॉलेजों की मान्यता पर भाजपा ने सवाल उठाए हैं। इस पर अब विजयलक्ष्मी साधौ ने कहा कि नर्सिंग काउंसिल ने वर्ष 2018-19 में पुराने गलत एवं फर्जी 200-250 मान्यता प्राप्त कॉलेजों की मान्यता समाप्त की। उन्होंने कहा कि हमने मान्यता/रिनीवल के लिए पारदर्शिता प्रणाली लागू करवाई। इसमें सभी पेपर ऑनलाइन जमा करवाने से लेकर बिल्डिंग के फोटो गूगल लोकेशन के साथ टैग करने का सिस्टम बनवाया।
विज्ञापन


साधौ ने कहा कि शिवराज सरकार के 15 वर्षों के कार्यकाल मे नर्सिंग कालेजों की मान्यता देने का महाभ्रष्ट सिस्टम बन गया था, जिसे हम ने तोड़ा और गलत/फर्जी मान्यता वाले कॉलेजों की मान्यता समाप्त की। कांग्रेस सरकार के पूर्व प्रदेश में लगभग 700 नर्सिंग कॉलेज संचालित थे, जिसमें अधिकांश फर्जी तरीके से गलत मान्यता प्राप्त कर संचालित हो रहे थे, उनकी मान्यता समाप्त की। साधौ ने कहा कि निरीक्षण प्रणाली को ऑनलाइन से जोड़ा गया। इसमें फर्जीवाड़े को समाप्त करने में मदद मिली। शिक्षकों के एक से अधिक कॉलेजों में कार्य करने को दर्शाने वालो पर कार्यवाही की शिक्षकों को भी ऑनलाइन सिस्टम से जोड़ा ताकि कोई एक व्यक्ति अधिक कॉलेजों में कार्य करता नहीं पाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed