फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Former minister Deepak Joshi returned to BJP, Shivraj Singh welcomed him with a hug

MP News: पूर्व मंत्री दीपक जोशी लौटे भाजपा में, शिवराज सिंह ने गले लगाकर किया स्वागत

Thu, 07 Nov 2024 05:14 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 07 Nov 2024 05:14 PM IST
सार

पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने फिर भाजपा की सदस्यता ले ली। भाजपा में दीपक जोशी की वापसी का मामला पहले भी चर्चा में रहा है। आठ महीने पहले ही उनकी पार्टी में घर वापसी की तैयारी पूरी हो चुकी थी, लेकिन अंतिम समय में सहमति नहीं बनने के कारण यह कार्यक्रम टल गया था। 

विज्ञापन
MP News: Former minister Deepak Joshi returned to BJP, Shivraj Singh welcomed him with a hug
दीपक जोशी को गले लगाकर भाजपा में स्वागत करते शिवराज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने फिर भाजपा का दामन थाम लिया है। बुधनी विधानसभा क्षेत्र के नांदनेर में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। डेढ़ साल पहले विधानसभा चुनाव से पहले दीपक जोशी कांग्रेस में शामिल हुए थे और खातेगांव सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें 12,542 वोटों के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन


भाजपा में दीपक जोशी की वापसी का मामला पहले भी चर्चा में रहा है। आठ महीने पहले ही उनकी पार्टी में घर वापसी की तैयारी पूरी हो चुकी थी, लेकिन अंतिम समय में सहमति नहीं बनने के कारण यह कार्यक्रम टल गया था। तब दीपक जोशी ने स्वयं कहा था, "मैं सुबह का भूला हूं, जो शाम को घर लौट आया हूं," जिससे उन्होंने भाजपा में लौटने की इच्छा जाहिर की थी।
विज्ञापन


दीपक जोशी की वापसी को भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, खासकर आगामी चुनाव के मद्देनजर। उनके लौटने से पार्टी को बुधनी क्षेत्र में शिवराज सिंह चौहान के साथ और अधिक मजबूती मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौन हैं दीपक जोशी
दीपक जोशी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे और शिवराज सरकार में मंत्री रह चुके हैं। 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में आने के बाद जोशी की पार्टी में अहमियत घटने लगी। इसके साथ ही यह लगभग तय हो गया था कि 2023 के चुनाव में उनका टिकट कट जाएगा। इस कारण दीपक जोशी ने कांग्रेस का रुख किया। कांग्रेस में शामिल होते समय उन्होंने भावुक होकर आंसू भी बहाए थे। कांग्रेस में शामिल होने पर उन्हें खातेगांव से टिकट मिला और उन्होंने चुनाव लड़ा, लेकिन जीत हासिल नहीं कर पाए। चुनाव में हार के बाद जोशी का कांग्रेस से मोहभंग हो गया, और कुछ ही महीनों में उन्होंने बीजेपी में वापसी की तैयारी शुरू कर दी थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed