फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Former dacoit of Chambal Malkhan Singh joins Congress, said - I will make Kamal Nath the chief minist

MP News: चंबल के पूर्व डकैत मलखान सिंह कांग्रेस में शामिल, बोले- कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाऊंगा

Wed, 09 Aug 2023 08:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Wed, 09 Aug 2023 08:15 PM IST
सार

मलखान सिंह सरकार पर निशाना साधते हुए कि 20 साल से किसान रो रहे है। महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे है। बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहे है। उन्होंने कहा कि मैंने इन लोगों का अत्याचार और अन्याय देखा है। उन्होंने कहा कि हम बागी थे और भाजपा के नेता डाकू है। मलखान अब कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे।

विज्ञापन
MP News: Former dacoit of Chambal Malkhan Singh joins Congress, said - I will make Kamal Nath the chief minist
चंबल के पूर्व डकैत मलखान सिंह को कमलनाथ ने कांग्रेस में शामिल कराया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव है। इससे पहले नेताओं का एक दल से दूसरे दल में आने-जाने का सिलसिला तेज हो गया है। मंगलवार को चंबल के पूर्व डकैत मलखान सिंह ने कांग्रेस में शामिल हो गए। इसके अलावा निवाड़ी के पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी रहे संतोष शर्मा ने भी कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर मलखान सिंह ने कहा कि कमलनाथ को फिर मुख्यमंत्री बनाएंगे। 
विज्ञापन

 
पूर्व सीएम कमलनाथ ने चंबल के पूर्व डकैत मलखान सिंह को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इससे पहले मलखान सिंह ने 2014 भाजपा की सदस्यता ली थी। 2018 में टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता छोड़ दी थी। इसके बाद अब उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। इस अवसर पर मलखान सिंह ने कहा कि मैंने अत्याचार के खिलाफ बीहड़ में बंदूक उठाई। स्वर्गीय अर्जुन सिंह ने मुझे समर्पण करवाया। अर्जुन सिंह ने मुझे 100 बीघा जमीन दी। उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कि 20 साल से किसान रो रहे है। महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहे है। बच्चियों के साथ दुष्कर्म हो रहे है। उन्होंने कहा कि मैंने इन लोगों का अत्याचार और अन्याय देखा है। उन्होंने कहा कि हम बागी थे और भाजपा के नेता डाकू है। मलखान अब कांग्रेस के लिए प्रचार करेंगे। 
विज्ञापन


दद्दा की पत्नी है सरपंच
चंबल इलाके के लोग मलखान सिंह को द्ददा के नाम से पुकारते है। ग्वालियर-चंबल के बीहड़ों में एक समय मलखान सिंह के नाम का एक समय से ही टेरर था। उनकी गिनती खूंखार डकैत के रूप में होती थी। उन पर हत्या, अपहरण, डकैती के सैकड़ों केस थे। 1982 में समर्पण किया। इसके बाद कुछ साल जेल में रहे। बाद में उनको सभी आरोपों में बरी कर दिया गया। मलखान सिंह की पत्नी ललिता सिंह गुना जिले की एक पंचायत से सरपंच है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व डीईओ संतोष शर्मा भी कांग्रेस में शामिल 
कमलनाथ की मौजूदगी में पूर्व डीईओ संतोष शर्मा ने भी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली। उन्होंने कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में निवाड़ी जिले की सभी सीटों पर विजय दिलाने का संकल्प लिया। इसके अलावा प्रदेश के 20 सरपंच, 300 भाजपा कार्यकर्ता और 150 समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed