फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Former CM Shivraj said – will leave no stone unturned in the welfare and development of the people.

MP News: पूर्व सीएम शिवराज बोले- जनता के कल्याण और विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे

Thu, 04 Apr 2024 06:29 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Thu, 04 Apr 2024 06:29 PM IST
सार


पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने कांग्रेस को समाप्त करने की कसम खाई है। 

विज्ञापन
MP News: Former CM Shivraj said – will leave no stone unturned in the welfare and development of the people.
पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा लोकसभा प्रत्याशी दर्शन सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान गुरूवार को नर्मदापुरम् पहुंचें और नर्मदा मैया की पूजा-अर्चना कर देश और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। शिवराज सिंह चौहान लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए प्रदेशभर में दौरा कर रहें हैं। उन्होंने होशंगाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व सीएम ने कहा कि, आज माखनलाल चतुर्वेदी जी की जयंती भी है, मैं दादा माखनलाल जी के चरणों में प्रणाम करता हूं, मुझे गर्व है ये कहते हुए की भारतीय जनता पार्टी की सरकार को बाबई का नाम माखनलाल नगर करने का सौभाग्य मिला है। आज हम सब प्रसन्न है कि, होशंगाबाद का नाम भी नर्मदापुरम हो गया है। वहीं श्री चौहान ने जनता से अपील करते हुए कहा कि, यहां से जीत का ऐसा रिकॉर्ड बनाओ कि दुनिया देखती रह जाए। 
विज्ञापन


राहुल ने कांग्रेस को खत्म करने की कसम खाई है
पूर्व सीएम ने कहा कि, कांग्रेस ने भारत को क्या दे दिया है, कांग्रेस और इंडी गठबंधन के पास न तो नियत है न ही नीति है और न ही कोई नेता है। आजादी के बाद महात्मा गांधी जी ने कहा था कि, कांग्रेस का उद्देश्य पूरा हो गया है इसलिए कांग्रेस को समाप्त कर नए राजनीतिक दल का गठन करना चाहिए लेकिन राजनीतिक स्वार्थ के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू जी ने उनकी बात नहीं मानी और कांग्रेस को भंग नहीं किया। उस वक्त नेहरू जी ने तो महात्मा गांधी जी की बात नहीं मानी लेकिन राहुल गांधी ने कसम खा कर रखी है कि, वो गांधी जी के सपने को पूरा करेंगे और कांग्रेस को समाप्त करके ही चैन की सांस लेंगे। 
विज्ञापन


राम भारत की पहचान हैं
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि, राम हमारे अस्तित्व है, राम हमारे आराध्य है, राम हमारे प्राण हैं, राम हमारे भगवान हैं और राम भारत की पहचान हैं। राम हमारी रोम-रोम में रमे हैं, राम हमारी सासों में बसे हैं, बिना राम के ये देश नहीं जाना जा सकता है। 500 साल के लंबे सघर्ष के बाद आयोध्या में दिव्य और भव्य राममंदिर में रामलला विराजमान होने वाले थे। सारा देश आनंद के उत्सव में डूबा हुआ था। प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण कांग्रेस को भी दिया गया था, लेकिन उन्होंने कहा कि, हम नहीं जाएंगे। कांग्रेस के तो करम ही फूटें हैं। आज कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। अच्छे विचारवान नेता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। विनाशकाले विपरित बुध्दि इस कांग्रेस को अब कोई बचा नहीं सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, आज मुझे कहते हुए आनंद और संतोष है कि, ये भारतीय जनता पार्टी है जो समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को टिकट देकर जनता की सेवा का अवसर देती है। होशंगाबाद लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी दर्शन सिंह किसान परिवार के हैं, 24 घंटे जनता की सेवा करते हैं। नर्मदापुरम की जनता से मेरी अपील है कि, खुद उम्मीदवार बनकर चुनाव लड़ें। यहां के विकास और जनता के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि, अब लाड़ली बहना से लखपति दीदी का भी सफर तय करना है। भारत को विश्व गुरू बनाने के लिए, भारत को विकसित बनाने के लिए और भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए ये अद्भुत समय है। इसलिए नर्मदापुरम् से सबसे सुंदर और खिला हुआ कमल मोदी जी को भेंट करना है। 


भारत विश्वगुरू बनेगा
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में समृध्द, सम्पन्न और नए भारत का निर्माण हो रहा है। एक-एक कर सभी मुद्दे हल हो गए हैं। कश्मीर से धारा 370 समाप्त हो गई। तीन तलाक खत्म हो गया। आज हमारा देश चांद पर पहुंच गया है। पूरी दुनिया भारत का लोहा मान रही है। मुझे पूरा विश्वास है कि, मोदी जी के नेतृत्व में ही विकसित भारत का सपना पूरा होगा। इसलिए नरेन्द्र मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed