फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP News: Former CM Kamal Nath said - until the investors have faith, the investor summit will prove to be just

MP News:पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- जब तक निवेशकों को भरोसा नहीं होगा इन्वेस्टर समिट सिर्फ दिखावा साबित होगी

Sun, 08 Jan 2023 05:18 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Sun, 08 Jan 2023 05:18 PM IST
सार

पूर्व सीएम कमलनाथ ने माझी समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान कहा कि मैं काम करता हूं, दिखावा नहीं। इंदौर में समिट हो रही है लेकिन इससे प्रदेश को लाभ नहीं मिलता, क्योंकि उन्हें विश्वास नहीं है। मैंने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रयास किया था कि हमारे प्रदेश पर पूरे देश और निवेशकों का विश्वास बने।  
 

विज्ञापन
MP News: Former CM Kamal Nath said - until the investors have faith, the investor summit will prove to be just
पीसीसी चीफ कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश में युवा प्रवासी भारतीय सम्मेलन का रविवार को इंदौर में शुभारंभ हो गया है। इसके बाद 11 और 12 जनवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स मीट (जीआईएस) 2023 का आयोजन होगा। इस पर पूर्व सीएम कमलनाथ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व सीएम कमलनाथ ने माझी समाज के प्रतिनिधियों से मुलाकात के दौरान कहा कि मैं काम करता हूं, दिखावा नहीं। इंदौर में समिट हो रही है लेकिन इससे प्रदेश को लाभ नहीं मिलता, क्योंकि उन्हें विश्वास नहीं है। मैंने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रयास किया था कि हमारे प्रदेश पर पूरे देश और निवेशकों का विश्वास बने।  
विज्ञापन

 
कमलनाथ ने कहा कि मुझे माझी समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि उन्हें समाज का प्रमाण पत्र मिलने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समस्या का समाधान जरूरी है, इसका निराकरण होना चाहिए, लेकिन सिर्फ प्रमाण पत्र मिलना ही काफी नहीं है। समाजजनों को यह पता होना चाहिए कि इस प्रमाण पत्र का सही उपयोग क्या है। क्योंकि सामाजिक न्याय हमारे देश की संस्कृति है। हम समाज को उसके अधिकार और न्याय मिलना चाहिए। मैं माझी समाज के सदस्यों से कहना चाहता हूं कि आप समाज के प्रतिनिधि हैं, नेता हैं, क्योंकि आप अनुभवी हैं। उन्होंने समाजजनों को आ रही सभी समस्याओं के निराकरण के लिए हर संभव प्रयास की बात भी कही।
विज्ञापन

 
बीजेपी ने हमारा हक छीना है
विधायक हीरा अलावा के नेतृत्व में प्रदेशभर से आए माझी समाज के प्रतिनिधियों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात की। चर्चा के दौरान माझी समाज के शालीग्राम वर्मा ने कहा कि पूरा माझी समाज गांव-गांव और घर-घर तक जाकर यह बताएगा कि कमलनाथ जी और कांग्रेस पार्टी समाज की हितैषी है। बीजेपी ने हमारा हक छीना है। हमारा अधिकार छीना है। सरकार नहीं चाहती कि हमारे प्रमाण पत्र बनें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
माझी समाज नदी-तालाबों के अधिकार से वंचित
विधायक हीरा अलावा ने कहा कि माझी समाज नदी-तालाबों के अधिकारों से वंचित है। उनके हक को छीनकर बीजेपी सरकार ने इन्हें ठेकेदारों के हवाले कर दिया है। हम भाजपा के खिलाफ और माननीय कमलनाथ जी के समर्थन में सड़क से संसद तक संघर्ष करेंगें। आईटी सेल के जनरल सेक्रेट्री रविश जादम ने कहा कि माननीय कमलनाथ जी पर पूरे माझी समाज को विश्वास है। वे हमारे समाज के हित के लिए कार्य कर रहे हैं और करेंगे।


सरकार ने समाज के लोगों को भटकने छोड़ दिया
त्यौथर रीवा से आईं समाज की गीता माझी ने कहा कि समाजजनों को अपना प्रमाण पत्र बनवाने के लिए भी भटकना पड़ता है। सरकार ने माझी समाज का हक भी छीना है और उन्हें भटकता छोड़ दिया है। हम कमलनाथ जी के साथ हैं। इस दौरान ग्वालियर से आए प्रीतम माझी, इंदौर से आए मनोज सांवलिया सहित प्रदेश भर से आए बड़ी संख्या में माझी समाजजन मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी माझी समाजजनों ने कहा कि हम सब कमलनाथ जी के साथ हैं, 2023 में कांग्रेस की सरकार बनेगी और कमलनाथ जी मुख्यमंत्री होंगे। इसके लिए माझी समाज पूरा सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed