{"_id":"697f542bcaccc67f0b0deb0c","slug":"mp-news-former-cm-kamal-nath-said-union-budget-is-directionless-madhya-pradesh-is-being-treated-step-mothe-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- केंद्रीय बजट दिशाहीन, मध्य प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- केंद्रीय बजट दिशाहीन, मध्य प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार
Sun, 01 Feb 2026 06:55 PM IST
आनंद पवार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आनंद पवार
Updated Sun, 01 Feb 2026 06:55 PM IST
सार
पूर्व सीएम कमलनाथ ने केंद्रीय बजट को दिशाहीन और मध्यप्रदेश के साथ सौतेला बताया। उनका कहना है कि बजट में किसानों, महिलाओं और मध्यम वर्ग सहित प्रदेश के लिए कोई खास प्रावधान नहीं किए गए।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने केंद्रीय बजट को पूरी तरह दिशाहीन बताते हुए कड़ी आलोचना की है। कमलनाथ ने सोशल मीडिया पर लिखा कि इस बजट में किसानों, नौजवानों, महिलाओं, आदिवासी, दलित, ओबीसी और सर्व समाज के लिए किसी भी प्रकार की स्पष्ट दृष्टि दिखाई नहीं देती। विपक्षी नेताओं ने कहा कि मध्यम वर्गीय परिवार आयकर में राहत की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन सरकार ने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। बजट आम जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतर सका है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय बजट में मध्य प्रदेश को पूरी तरह उपेक्षित किया गया है। भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 3000 रुपये प्रतिमाह भत्ता देने और किसानों को गेहूं व धान का बढ़ा हुआ समर्थन मूल्य देने का वादा किया था, लेकिन इन वादों को पूरा करने के लिए केंद्रीय बजट में प्रदेश को कोई सहयोग नहीं मिला।
ये भी पढ़ें- MP News: पूर्व स्वास्थ्य अधिकारी और पत्नी की 9.79 करोड़ की संपत्ति ईडी ने की कुर्क
प्रदेश के लिए विशेष प्रावधान नहीं
विपक्षी दल कांग्रेस का कहना है कि बजट में मध्य प्रदेश के लिए कोई विशेष प्रावधान नहीं किए गए हैं। इससे यह स्पष्ट होता है कि केंद्र सरकार ने प्रदेश के साथ सौतेला व्यवहार किया है। उन्होंने मांग की कि राज्य के हितों को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार को अपने फैसलों पर पुनर्विचार करना चाहिए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- MP Weather Today: मध्य प्रदेश में मौसम का डबल अटैक, बारिश-आंधी के साथ घना कोहरा, विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिरी